script

दुर्ग से लौटा जत्था, रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

locationब्यावरPublished: Sep 18, 2019 04:44:48 pm

Submitted by:

sunil jain

दुर्ग से लौटा जत्था, रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

दुर्ग से लौटा जत्था, रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

दुर्ग से लौटा जत्था, रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत


ब्यावर. श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के जैनाचार्य विजयराज महाराज से ब्यावर में चातुर्मास की विनती कर दुर्ग छत्तीसगढ़ से लौटे जत्थे का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ ब्यावर का एक जत्था गत 11 सितम्बर को 6 दिवसीय धर्मिक यात्रा पर दुर्ग छतीसगढ़ गया था। दल ने संघ के प्रदेश मंत्री कमल छलानी व स्थानीय महामंत्री कमल कोठारी के नेतृत्व में आचार्य से भेंट कर उन्हें नगर में पधारने की विनती की। दल ने इससे पूर्व उज्जैन में संघ के वरिष्ठ संत महास्थविर शांति मुनि के दर्शन किए और उन्हें भी नगर में पधारने की विनती की। दल के लौटने पर संघ प्रमुख सम्पत राज डेढ़ीया , प्रकाश जैन, शांतिलाल कोठारी, अनिल खीचा, मुकेश डूंगरवाल,अर्पित छजेड, सुनिल डेढ़ीया, ऋषभ मेहता,अंकित खटोड़ ने दल के सदस्यों का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। दल में निहालचंद खीचा, ज्ञानचंद ललवानी, नेमीचंद लोढ़ा, आनन्द छलानी, गौतम लोढ़ा, वैभव डेढिया, महिला मंडल की पूजा छलानी, शालीनी कोठारी, प्रिया डेढ़ीया, अभिषेक श्री श्री माल सहित अन्य श्रावक व श्राविकाएं शामिल थे।

ट्रेंडिंग वीडियो