scriptकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु | beawar | Patrika News

कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

locationब्यावरPublished: Sep 18, 2019 07:47:29 pm

Submitted by:

sunil jain

कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

ब्यावर. श्री रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट अयोध्या धाम ट्रस्ट के प्रधान स्वामी दिलीप दास त्यागी महाराज व स्थानीय श्रद्धालुओं के सौजन्य से पितृ पक्ष में माहेश्वरी छात्रावास में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी भागवत कथा के दौरान चतुर्थ दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचक बाल व्यास अनन्त शास्त्री ने कहा कि जब जब भी दुष्टों का अत्याचार बढ़ता है, पाप का नाश करने के लिए अवतार लेते है। व्यास पीठ पर विराजित बाल व्यास ने कहा कि कंस जैसे दुष्ट ने अपने ही भांजे पर यातनाओं की बौछार की अपनी बहन पर अत्याचार किया । मगर बाल रुपी भगवान कृष्ण ने पाप का नाश किया। कृष्ण जन्म पर ढोल ढमाको व पुष्प वर्षा के बीच श्रोता झूम उठे। सन्त दिलीप दास त्यागी ने कहा कि भगवान स्मरण व कथा श्रवण से हम अपनी मानव योनी को सफल बना सकते है। कथा के प्रचार प्रमुख रमेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को कृष्ण लीलाओं का वाचन होगा, साथ ही छप्पन भौग की झांकी भी सजाई जाएगी। ग्यारह बजे मुक्ति धाम में स्वामी दिलीप दास जी के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। कथा से पूर्व मनोज स्वामी, नरेन्द सैनी, कपिल यादव, पंकज यादव, औम प्रकाश, अंकित हैडा, डाक्टर अनिल जडिय़ाँ, दिलीप सैन, नरेंश बंसल, लक्षमी कान्त, बाबूलाल भाटी, राधा कुंज, विमल बंसल, देवीशकर भुतड़ा, आत्माराम खंडेलवाल, सुधीर पडियार ने कथावाचक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो