scriptएबीवीपी की नगर कार्यकारिणी गठित | beawar | Patrika News

एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी गठित

locationब्यावरPublished: Oct 20, 2019 05:59:11 pm

Submitted by:

sunil jain

एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी गठित
नगर अभ्यास वर्ग

एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी गठित

एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी गठित

ब्यावर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग नगर परिषद मार्ग स्थित खण्डेलवाल भवन में सम्पन्न हुआ।उदघाट्न सत्र में विभाग सह संयोजक यश खण्डेलवाल, जिला प्रमुख दुष्यन्त टाक एवं जिला संयोजक दलपत राजपुरोहित ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात वर्ग में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठन की कार्यपद्धति और विचारधारा को समझा। प्रथम सत्र में विभाग सह संयोजक यश खण्डेलवाल ने एबीवीपी की विकास यात्रा पर विचार रखे । द्वितीय सत्र में जिला प्रमुख दुष्यन्त टाक ने सैद्धांतिक भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।इसके पश्चात जिला संगठन मंत्री जितेंद्र महावर ने कार्यक्रम से कार्यकर्ता विकास एवं परिषद की कार्यशैली की विशेषताओ से कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। अंतिम सत्र में ब्यावर नगर की नवीन नगर एवं महाविद्यालय इकाई कार्यकारिणी की घोषणा की। नगर कार्यकारणी में ललित सिंह रावत को नगर अध्यक्ष, पुष्पेंद्र साहू को नगर मंत्री, अरिहंत डोसी, मयंक साँखला , बंटी सिंह राठौड़ को नगर सह मंत्री का दायित्व दिया गया। इसी प्रकार विजय सिंह रावत को नगर महाविद्यालय प्रमुख, पुष्प जैन एवं गौतम प्रजापत को महाविद्यालय सह प्रमुख, दीक्षांत हरचंदानी को कोषाध्यक्ष,ध्वज प्रताप को सह कोषाध्यक्ष, गगन रावत को विद्यालय प्रमुख, सुमित सिंगारिया को सोशल मीडिया संयोजक , सचिन भदौरिया को सह संयोजक का दायित्व दिया गया। इसी प्रकार एबीवीपी के प्रकल्प एस. एफ. डी (स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट) संयोजक जसप्रीत सिंह , आयुष गुजराती को सह संयोजक, एस. एफ.एस (स्टूडेंट फ़ॉर सेवा) संयोजक नमन जैन को बनाया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय की भी नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। गजेंद्र सिंह रावत को इकाई अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो