scriptसौ से अधिक  प्रतिभाएं सम्मानित | beawar | Patrika News

सौ से अधिक  प्रतिभाएं सम्मानित

locationब्यावरPublished: Oct 20, 2019 07:53:20 pm

Submitted by:

sunil jain

सौ से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित

 सौ से अधिक  प्रतिभाएं सम्मानित

 सौ से अधिक  प्रतिभाएं सम्मानित


ब्यावर. रावणा राजपूत विकास समिति दस गांव के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह ब्यावर खास में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शंकरसिंह राठौड़ थे। बादल सिह खंगारोत, गोपालसिंह भाटी, गोपालसिंह करनोस, भगवानसिंह, देवीसिंह सांखला, देवीसिंह गौड़ ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सौ से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मदनसिंह, लालसिंह, कल्याणसिंह, भैरोसिंह आदि मौजूद रहे।
कार्यकारिणी गठित

ब्यावर. सर्वोदय सेवा संस्थान की साधारण सभा हुई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अनन्तराज पोद्दार को अध्यक्ष, बद्रीप्रसाद गर्ग को महामंत्री, रामेश्वर प्रसाद वर्मा को मंत्री, त्रिवेणी प्रसाद शर्मा को संगठन मंत्री, विष्णु गोयल को प्रचार मंत्री, दीपक कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नानक राम गहलोत को कार्यक्रम मंत्री बनाया गया।
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ब्यावर आएंगे
ब्यावर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सोमवार को दोपहर 1 बजे ब्यावर पहुचेंगे। सेन्दडा रोड स्थित श्री गार्डन में विधायक शंकरसिंह रावत के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में विभिन्न भाजपा मंडल सहित पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो