script

विभिन्न मांगों को लेकर जताया विरोध

locationब्यावरPublished: Oct 22, 2019 04:33:04 pm

Submitted by:

sunil jain

 
श्रम विभाग के बाहर किया प्रदर्शन

श्रम विभाग के बाहर किया प्रदर्शन

श्रम विभाग के बाहर किया प्रदर्शन

ब्यावर. भारतीय राजस्थान ग्रामीण खेतीहर मजदूर संघ के तत्वावधान में श्रम विभाग के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया और विरोध जताया। संघ के अध्यक्ष नारायणसिंह ने बताया कि श्रम विभाग से छात्रवृति व पेंशन योजना के बकाया भुगतान, किसानों के खातों में दो हजार की तीनों किश्ते नहीं मिलने व आवास योजना के नियमों में सरलीकरण आदि मांगे है। इनको पूरा किया जाए। इसके लिए सभी मजदूर एकत्र हुए और मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही कार्यालय के बाहर धरना देकर मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रकट करने वालों में महामंत्री फतेहसिंह, जगमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीदेवी, बदामीदेवी, पुष्पादेवी, छगनीदेवी आदि मौजूद रहे।
दीपोत्सव मनाया, प्रदर्शनी लगाई

ब्यावर. भंवरलाल गोठी पब्लिक स्कू ल में दीपावली के उपलक्ष में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के सचिव डॉ. नरेन्द्र पारख ने माँ लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से लगभग ५०० रंग-बिरंगें दीपक व १०० छातों को आर्कषक सुसज्जित कर प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक नमीता गुप्ता थी। उन्होनें विद्यालय के चारों हाऊस के सॉफ्ट बोर्ड का अवलोकन कर अंक विभाजित किए। विद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा एवं उपप्राचार्य धर्मेन्द्र शर्मा, अभिभावक व अध्यापक ने प्रर्दशनी का अवलोकन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो