scriptpetrol pump strike : बंद रहे पेट्रोल पम्प, पसरा रहा सन्नाटा | beawar | Patrika News

petrol pump strike : बंद रहे पेट्रोल पम्प, पसरा रहा सन्नाटा

locationब्यावरPublished: Oct 23, 2019 08:02:06 pm

Submitted by:

tarun kashyap

पेट्रोलियम उत्पाद पर वेट बढ़ाने का विरोध

petrol pump strike

petrol pump strike : बंद रहे पेट्रोल पम्प, पसरा रहा सन्नाटा

ब्यावर. राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएसन के आह्वान पर बुधवार को पेट्रोल पम्प बंद रहे। पेट्रोल पम्प संचालक पेट्रोलियम उत्पाद पर वेट बढ़ाने का विरोध कर रहे है। पेट्रोल पम्प सुबह से ही बंद रहे। हड़ताल के आह्वान के चलते लोगों ने मंगलवार शाम को ही वाहनों में पेट्रोल भरवा दिया था। इसके चलते शाम के समय पेट्रोल पम्प पर खासी भीड़ रही। पेट्रोल पम्प संचालकों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से वेट की दरों में वृद्धि कर दी है। पडौसी राज्यों से प्रदेश में पांच से नौ रुपए तक पेट्रोल डीजल मंहगा हो गया है। पेट्रोल पम्प संचालक पेट्रोल-डीजल पर वेट की दरें पडौसी राज्य के समान करने एवं प्रदेश में समान रुप से विक्रय मूल्य तय करने की मांग कर रहे है। देर रात तक रही भीड़पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए शहर सहित आस-पास के सभी पेट्रोल पम्पों पर देर रात तक भीड़ रही। लोग देर रात तक पेट्रोल पम्प पर पहुंचे। ताकि बुधवार को हड़ताल के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिन लोगों ने मंगलवार को पेट्रोल नहीं भरवाया। एेसे लोग बुधवार को परेशान होते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो