scriptरैली में दिखाई ताकत, शाम को थमा शोरगुल | beawar | Patrika News

रैली में दिखाई ताकत, शाम को थमा शोरगुल

locationब्यावरPublished: Nov 14, 2019 08:09:58 pm

Submitted by:

Bhagwat

नगर परिषद चुनाव : वार्डो में दिनभर चला रैलियों का दौर, अधिक संया जुटाने पर रहा जोर, उत्सव सा माहौल रहा गली-मोहल्लों में

रैली में दिखाई ताकत, शाम को थमा शोरगुल

रैली में दिखाई ताकत, शाम को थमा शोरगुल



ब्यावर. नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार का शोरगुल गुरुवार शाम को पांच बजे थम गया। इससे पहले प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी। हर वार्ड में रैली निकालकर ताकत दिखाने की होड सी रही। रैलियों के चलते दिनभर खासा शोरगुल रहा। जिन वार्डो में निर्दलीय ज्यादा मैदान में है। उन वार्डो में खासी चहल पहल रही। निर्दलीयों ने वार्ड वार घोषणा पत्र तैयार किया है। जिन्हें घर-घर जाकर दिया जा रहा है। शहर में वार्डो का परिसीमन होने के बाद साठ वार्ड में पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। कई वार्डो में निर्दलीयों की मजबूत स्थिति के कारण दोनों ही दल के प्रत्याशी की चिंता बढ़ा दी है। वार्ड में अपने पक्ष का माहौल दिखाने के लिए दिनभर चले रैलियों के दौर में अधिक से अधिक संया जुटाने का प्रयास किया गया। यहीं कारण है कि भीड़ दिखाने के लिए अन्य वार्डो से भी लोगों को शामिल किया गया। प्रत्याशी यह प्रयास करते रहे कि रैली में सबसे अधिक भीड़ रहे। ताकि वार्ड में सकारात्मक माहौल बन सके।
यहां निर्दलीय सबसे अधिक
शहर के वार्ड संया 37 एवं 52 में सबसे अधिक प्रत्याशी है। इन दोनों ही वार्डो में आठ-आठ प्रत्याशी चुनाव लड रहे है। आठ वार्डो में छह-छह प्रत्याशी है। इनमें वार्ड संया 18 , 21, 23, 32, 33, 41, 42 एवं 51 शामिल हे। इसी प्रकार सात वार्डो में पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में है। इनमें वार्ड संया 15, 22, 24, 25, 27, 30 एवं 31 शामिल है।
यहां पर हैसीधा मुकाबला
नाम वापसी के साथ ही चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। साठ में से 13 वार्डो में सीधा मुकाबला होगा। इनमें वार्ड संया 2, 4, 6 , 7, 11, 12, 17, 28 , 35, 36 , 45, 47 एवं 57 शामिल है।
17 वार्ड में त्रिकोणिए मुकाबला
नगर परिषद चुनाव में 17 वार्ड में त्रिकोणिए मुकाबला होगा। इनमें 3, 5, 8 , 9, 10, 16 , 20, 26 , 39, 40, 43, 44, 46 , 49, 53, 55 एवं 59 शामिल है।
इन वार्डो में चतुष्कोणिए मुकाबला
नगर परिषद के साठ में से 13 वार्डो में चतुष्कोणिए मुकाबला है। इसमें 1, 13, 14, 19, 29, 34, 38 , 48 , 50, 54, 56 , 58 एवं वार्ड संया 6 0 शामिल है।
(कासं)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो