scriptअब इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ेंगे गांव के बच्चे | beawar | Patrika News

अब इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ेंगे गांव के बच्चे

locationब्यावरPublished: Jan 14, 2020 02:44:06 pm

Submitted by:

kali charan

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से होगी इंग्लिश मीडियम स्कूलें
प्रदेश के सभी 167 ब्लॉक में होगी स्कूलों की स्थापना
शिक्षा विभाग ने की क्रियांविती शुरू

अब इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ेंगे गांव के बच्चे

अब इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ेंगे गांव के बच्चे

कालीचरण

ब्यावर. यदि गांव के माता पिता अपने बच्चे को बचपन में ही इंग्लिश की तालिम देना चाहते है तो अब उन्हें अपने बच्चों को शहर भेजने की जरुरत नहीं है। अब जिला मुख्यालय के प्रत्येक ब्लॉक में एक सरकारी स्कू ल इंग्लिश मीडियम होगी। ताकि गांव का बच्चा गांव में ही रह कर इंग्लिश में अध्यन कर सके। इन स्कूलों का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम होगा।
प्रत्येक जिला मुख्यालय पर अंग्रेजी माध्यम के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय स्थापित करने के बाद अब जल्द ही राज्य के 167 ब्लॉक में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की भी स्थापना होगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। आगामी चरण में राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) स्थापित होंगें। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक हिमांशु गुप्ता ने राज्यभर के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान को इसके आदेश दे दिए है।
चयन में यह रखना होगा ध्यान :

-यदि जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय एक ही हो, तो ब्लॉक के अन्य गांव या कस्बे में नया महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के रूप में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की राय से अलग से रूपांतरित होगी।
-यदि ब्लॉक मुख्यालय में एक ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय या दो (बालिका विद्यालय सहित) हो, तो ऐसी स्थिति में उस ब्लॉक में स्थित अन्य विद्यालय (माध्यमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालय) को भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के रूप में रूपांतरित होगी।
-ब्लॉक मुख्यालय, जहां उक्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्थापित किया जाना है, पर स्थित कोई भी माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विभागकीय मापदंड के अनुरूप नहीं होने की स्थिति में विद्यालय चयन के लिए उस ब्लॉक के अन्य बड़े गांव या कस्बे में उक्त विद्यालय रूपांतरित होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो