scriptकलश यात्रा में झलकी श्रद्धा | beawar | Patrika News
ब्यावर

कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

beaकलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

ब्यावरJan 27, 2020 / 05:10 pm

sunil jain

कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा


ब्यावर. श्री विश्वनाथ शिव मंदिर विकास कॉलोनी, देलनाडा रोड में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के तहत फतेहपुरिया बगीची से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। प्रवक्ता शंकर यादव ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को की गई। इसमें राधा कृष्ण, राम दरबार, अम्बे माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पूर्व १०१ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में मंगल गीत गाते हुए शामिल हुई। इस दौरान यादव राज कुमावत ,गोपीलाल मेहरा, किशोर अग्रवाल, शिवरतन चौहान, नारायण अग्रवाल, जेतकरण हेड़ा, माया यादव, उषा मित्तल, शान्ति कुमावत, चुन्नू यादव आदि शामिल हुए।
प्रस्तुतियों ने मन मोहा
ब्यावर. ज्ञानोदय महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्षा पिंकी कासलीवाल ने बताया कि इस दौरान विचित्र वेशभूषा, एकल, युगल व समूह नृत्य का आयोजन भी किया गया। शुभारंभ समाज के अध्यक्ष, मंत्री तथा अन्य मंडलों के अध्यक्षों, मंत्रियों व प्रतियोगिता के जजों का स्वागत सम्मान करके किया गया। दिगंबर जैन समाज के नन्हे-मुन्ने ब’चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि लादू लाल, महेंद्र कुमार, राजीव जैन व कल्पना जैन थे। इस अवसर पर उपाध्यक्षा मनीषा गोधा, मंत्री पारुल कासलीवाल, कोषाध्यक्ष पुष्प लता जैन आदि मौजूद रहे। अंत में सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया गया।

Home / Beawar / कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो