scriptविधान संग मंगल गुणगान | beawar | Patrika News

विधान संग मंगल गुणगान

locationब्यावरPublished: Jan 27, 2020 05:15:16 pm

Submitted by:

sunil jain

विधान संग मंगल गुणगान

विधान संग मंगल गुणगान

विधान संग मंगल गुणगान


ब्यावर. श्री दिगम्बर जैन पाश्र्वनाथ महिला मंडल, अजमेर रोड की ओर से आदिनाथ निर्वाण महोत्सव पर दिगम्बर जैन पंचायती नसियां में सम्मेद शिखर विधान का संगीतमय आयोजन किया गया। जिसमें २५ टोकों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीजी के अभिषेक व शान्तिधारा से किया। कोटा से आई पार्टी अनिल डाबी व राजेन्द्र राजीव सेठी ने भजनों की प्रस्तुति दी। महिला मंडल अध्यक्ष संध्या फागीवाला, पूजा कोठारी, सीमा जैन, रजनी गोधा, पारूल गोधा ने संयोजन किया।
अम्बुजा सीमेन्ट में गणतंत्र दिवस मनाया
ब्यावर. निकटवर्ती ग्राम राबडिय़ावास स्थित अंबुजा सीमेन्ट्स लिमिटेड में 71 वां गणतन्त्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह कारखाना परिसर में हेड आपरेशन कमल विरेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक एस.के. सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होने पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर जागरूक होकर कार्य करने के लिए कर्मचारियों का आह्वान किया। अंबुजा पब्लिक स्कूल के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत मे महाप्रबंधक मानव संसाधन एस.के. सिंह ने आभार जताया। संचालन उप प्रबंधक बी.के.मंसूरी ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो