script

गलती तेरी है सरकार फागण दिखा दियो एकबार…

locationब्यावरPublished: Mar 15, 2020 02:21:32 pm

गलती तेरी है सरकार फागण दिखा दियो एकबार…-बांकेबिहारी मंदिर में फ़ाग महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

गलती तेरी है सरकार फागण दिखा दियो एकबार...

गलती तेरी है सरकार फागण दिखा दियो एकबार…

ब्यावर. सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारीजी मंदिर में रंग रंगीले विशाल फ़ाग महोत्सव का आयोजन किया गया। हीरालाल जगन्नाथ डाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया की मंदिर प्रांगण से बाहर खुले मैदान में विशाल पांडाल में 53 वे फ़ाग महोत्सव का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि फ़ाग महोत्सव में भक्तो ने चांदी की पिचकारी में टेसू के फूलों से निर्मित प्राकृतिक रंगों को भरकर ठाकुरजी के साथ होली खेली। सुरेश रायपुरिया के संयोजन में जयपुर,अजमेर व पुष्कर से गुलाब,केवड़ा, रजनीगंधा, चम्पा, बेला,गेंदा,चमेली व हारश्रृंगार के 1100 किलो फूल मंगवाकर ठाकुरजी के गर्भगृह का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। वृन्दावन बांकेबिहारीजी की तरह धुलेंडी को ठाकुरजी को नवनिर्मित श्वेत धवल पोशाक धारण करवाई गई। ठाकुरजी की युगल छवि का नख से शिख तक स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार किया गया। लोकरंजन के इस अलेबले पर्व पर के. सुदामा मंडल के भागचंद चौहान ,महेन्द्र साँखला के साथ अन्य कलाकारो ने विभिन्न प्रकार के वाद्ध यंत्रो से प्रवाहित मधुर धुनों के साथ बृज, अवधि और राजस्थानी लोक भाषा के साथ ही प्रचलित फ़ाग श्याम थारी चोखट पर आयो हूँ मै हार के…,भरदे रे श्याम झोली भरदे…, सजा दो घर आंगन को दुल्हन सा मेरे सरकार आए है…, आज बृज में होरी रे रसिया जैसे मधुर फ़ाग गीतों और भजनो की प्रस्तुतियां दी। कार्यकम में संयोजक अतुल बंसल,अविनाश गर्ग, महेंद्र सेलमबादी, कांतिलाल डाणी, राधेश्याम डाणी, महेश सिंघल, लीलाधर झा, पंडित जितेंद्र दाधिच, ओमप्रकाश पालडिया,श्रवण गर्ग, किशोर अग्रवाल, कमल मुरारका सहित अन्य भक्तो ने विभिन्न व्यवस्था संभालने में सहयोग प्रदान किया। ट्रस्ट मंडल के राजेन्द्र गर्ग,रमाकांत डाणी,लक्ष्मीकांत डाणी,नेमीचंद सर्राफ ने आगन्तुक भक्तो का स्वागत किया।

ट्रेंडिंग वीडियो