scriptमास्क लगा दुल्हन संग लिए सात फेरे | beawar | Patrika News

मास्क लगा दुल्हन संग लिए सात फेरे

locationब्यावरPublished: Apr 06, 2020 01:13:40 pm

Submitted by:

Bhagwat

– विवाह की रस्मो में निर्देशो की हुई पालना

मास्क लगा दुल्हन संग लिए सात फेरे

मास्क लगा दुल्हन संग लिए सात फेरे

ब्यावर. गाजे बाजे व भरपूर आतिशबाजी के बीच झूमते बारातियां की टोली न ले जाकर दुल्हे ने खुद ही कार दौड़ा दुल्हन को लेने पहुंचा। यही नहीं दुल्हा दुल्हन ने मुंह पर मास्क लगा सात फेरे लेने के साथ विवाह की सभी रस्मे भी लॉक डाउन के निर्देशो की पालना के बीच निभाई।हम बात कर रहे है शहर से सटे कालिंजर गांव में हुए विवाह की। जहां कोटड़ा निवासी जसवंतसिंह रावत का विवाह कालिंजर के पुखराज सिंह गौड की बेटी पूजा कंवर के साथ हुआ। लॉक डाउन के निर्देशो व कोरोना वायरस के संक्रमण के हालात को देखते हुए दुल्हे ने समझदारी का परिचय दिया। दुल्हा अपने चार रिश्तेदारो को अपनी कार में बैठा दुल्हन को लाने जा पहुंचा। विवाह की विविध रस्मो के बाद वर-वधु ने सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया।ये भी बने विवाह के साक्षीइस विवाह में कालिंजर सरपंच बृजपाल सिंह के साथ गांव के अन्य प्रबुद्वजन भी शरीक हुए। इन लोगो ने भी निर्देशो की पालना के तहत दूरी बनाकर रखी। साथ ही वर-वधु पक्ष द्वारा की गई निर्देशो की पालना की सराहना भी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो