scriptएक साल में बढ़े दोगुना श्रमिक, 25 हजार श्रमिक कर रहे काम | beawar | Patrika News

एक साल में बढ़े दोगुना श्रमिक, 25 हजार श्रमिक कर रहे काम

locationब्यावरPublished: Jun 30, 2020 08:50:19 pm

Submitted by:

Bhagwat

गत साल जून माह में कर रहे थे पंचायत समिति में 11 हजार श्रमिक काम, इस साल इनकी संख्या बढ़कर हुई 24 हजार 957, इनमें एक हजार 560 श्रमिक बाहर से आने वाले शामिलभगवतदयालसिंह

एक साल में बढ़े दोगुना श्रमिक, 25 हजार श्रमिक कर रहे काम

एक साल में बढ़े दोगुना श्रमिक, 25 हजार श्रमिक कर रहे काम

ब्यावर. जवाजा पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों में मनरेगा में श्रमिकों की संख्या 24 हजार 957 है। मनरेगा में श्रमिकों की यह अब तक की सबसे बढ़ी संख्या है। गत साल जून माह तक कुल मनरेगा के श्रमिकों की संख्या करीब 11 हजार के करीब ही है। एक साल में मनरेगा के श्रमिकों का आंकड़ा बढ़कर दोगुना से अधिक हो गया है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लगे लॉक डाउन के चलते उद्योगों पर आए असर के कारण भी श्रमिकों का रुख मनरेगा की ओर बढ़ा है। इसके अलावा प्रदेश कमाने गए लोग लौट कर वापस अपने गांव आ गए। पंचायत समिति में करीब एक हजार 560 नए जॉब कार्ड बने है। जो कमाने के लिए प्रदेश चले गए। लम्बे अरसे बाद वापस लौटे है। जवाजा पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के हाल में 360 काम चल रहे है। इन कार्यस्थल पर 24 हजार 957 श्रमिक काम कर रहे है। इनमें अप्रेल माह के बाद 150 काम स्वीकृत किए गए है। इसके तहत ही नवसृजित ग्राम पंचायतों में लसाडिय़ा में 322, भैरुखेड़ा में 414, गणेशपुरा में 136, सातुखेड़ा में 322 श्रमिक काम कर रहे है। हालांकि नवसृजित ग्राम पंचायतों कई गांवों में पुराने ग्राम पंचायतों के अधीन ही काम हो रहा था। नए काम स्वीकृत होने के बाद नवसृजित ग्राम पंचायतों में भी काम गति पकडऩे लगा है। इसलिए बढ़ी श्रमिक संख्यापंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते काम भी अधिक स्वीकृत किए गए। अप्रेल माह के बाद डेढ सौ नए कामों को स्वीकृति मिली। ऐसे में श्रमिक संख्या में बढ़ोतरी हुई। सरकार ने भी मनरेगा के तहत लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देने एवं जिनके जॉबकार्ड नहीं बने है। उनके भी तत्काल जॉबकार्ड बनाए गए। यहां के स्थायी निवासी लोग जो लम्बे समय से बाहर कमाने गए हुए थे। वों वापस लौटकर आए एवं यहां पर काम शुरु किया। पंचायत समिति क्षेत्र में एक हजार पांच सौ साठ नए जॉब कार्ड बने। जो लम्बे समय से बाहर रह रहे थे।
इनका कहना है…

मनरेगा में श्रमिकों की संख्या 24 हजार 957 है। जबकि गत साल जून माह तक श्रमिकों की संख्या करीब 11 हजार ही थी। इस बार श्रमिकों की संख्या में दोगुना से अधिक इजाफा हुआ है। अप्रेल के बाद 150 नए काम स्वीकृत किए गए है।
-विजेन्द्रकुमार शर्मा, विकास अधिकारी, पंचायत समिति, जवाजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो