scriptवेंडिग जोन तय नहीं, हांक रहे व्यवस्था? | beawar | Patrika News
ब्यावर

वेंडिग जोन तय नहीं, हांक रहे व्यवस्था?

करीब पांच साल से वेंडिग जोन को लेकर नहीं बन सकी सहमति

ब्यावरOct 14, 2020 / 11:10 pm

Bhagwat

वेंडिग जोन तय नहीं, हांक रहे व्यवस्था?

वेंडिग जोन तय नहीं, हांक रहे व्यवस्था?

ब्यावर. शहर की आबादी विस्तार के साथ ही नई कॉलोनियां विकसित हुई। बाजार में भी लोगों का दबाव बढा लेकिन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नए जोन विकसित नहंी किए गए। न ही शहर के अन्य क्षेत्रों में सब्जी सहित चौपाटी स्थल विकसित करने की ओर ध्यान दिया गया। यहीं कारण है कि बाजार में लोगों का दबाव बढ़ा। हालांकि लोगों ने अपनी सुविधा के अनुरुप अलग-अलग क्षेत्रों में चौपाटी विकसित कर दी है लेकिन चांगगेट, अजमेरी गेट सहित अन्य स्थानों पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे है। शहर की नए वेंडिग जोन विकसित करने के लिए सर्वे किया गया। इसके तहत सर्वे कर ठेला संचालकों को स्मार्ट कार्ड दे दिए गए। वेंडिग कमेटी का गठन हो गया। इस कमेटी की पूर्व में बैठक भी हुई। अब तक शहर में नए वेंडिग जोन को लेकर निर्धारण नहीं हो सका है। यहीं कारण है कि मुख्य बाजार व मुख्य दरवाजों पर दबाव बढ़ा है। सर्किल की भी अनदेखी, नहीं दे रहे ध्यानशहर के सौन्दर्य को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर सर्किल का निर्माण किया गया। इन सर्किल बनाने का उदेश्य था कि शहर का सौन्दर्य बढ़े लेकिन इनकी सार संभाल नहीं किए जाने से यह बेकार पड़े है। इनमें मवेशी तक प्रवेश कर रहे है। यहां पर समय पर सफाई भी नहीं हो रही है।
नेकी की दीवार की नहीं सार संभाल

शहर में भगत चौराहा पर चांदमल आयुर्वेदिक औषद्यालय के बाहर नेकी की दीवार निर्माण किया गया। ताकि लोग कपड़े यहां पर रख सके एवं जरुरतमंद यहां से अपनी आवश्यकता के कपड़े ले जा सके। ताकि कपड़े का सदुपयोग हो सके एवं जरुरतमंद की जरुरत पूरी हो सके। इस नेकी की दीवार की कोई सार संभाल करने वाला नहीं है। यहां पर कपड़े बिखरे रहते है। इससे सुंदरता बेकार होने के साथ ही कपड़ों का उपयोग भी नहीं हो पा रहा है।

Home / Beawar / वेंडिग जोन तय नहीं, हांक रहे व्यवस्था?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो