scriptदीपावली से बढ़ा यात्रीभार | beawar | Patrika News

दीपावली से बढ़ा यात्रीभार

locationब्यावरPublished: Nov 17, 2020 09:03:04 pm

Submitted by:

Bhagwat

-बस स्टैंड पर रही दिनभर भीड

दीपावली से बढ़ा यात्रीभार

दीपावली से बढ़ा यात्रीभार

ब्यावर. दीपावली त्यौहार के चलते रोडवेज में यात्री भार बढ़ा। कोरोना के चलते लोगों की आवाजाही कम हो गई। दीपावली त्यौहार पर बसों में खासी भीड रही। धनतेरस से ही यात्री भार बढ़ा। यह यात्री भार राम-राम तक रहा। भाई दूजके बाद दीपोत्सव पूरा हो गया। इसके बाद लोग वापस अपने-अपने काम धंधों पर रवाना हुए। इसके चलते रोडवेज बस स्टैंड पर खासी भीड रही। बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की खासी संख्या नजर आई। बसों में बैठने के लिए यात्रियों को कतार में लगना पड़ा।
कोरोना के चलते आवाजाही हुई कम
कोरोना वैश्विक महामारी शुरु होने के बाद से ही लोगों ने घर से बाहर आवाजाही कम कर दी। आवश्यक होने पर ही लोग शहर से बाहर अन्य स्थान पर जा रहे है। इसके चलते रोडवेज का यात्री भार भी कम हुआ। ऐसे में लम्बे समय से कई रुट पर यात्री भार नहीं बढ़ रहा था। दीपावली त्यौहार के चलते यात्री भार में इजाफा हुआ है।
सावे शुरु होने से यात्री भार अच्छा रहने की उम्मीद
कोरोना वैश्विक महामारी के चलते मार्च के बाद ही सावों की धूम कम हो गई। इसके चलते कई शादी समारोह टल गए। अब कोरोना के संक्रमण कम होने एवं सावों के मुहूर्त होने से शादी समारोह वापस शुरु हुए है। ऐसे में अब अच्छा यात्री भार रहने की उम्मीद जता रहे है।

ट्रेंडिंग वीडियो