script13 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कुछ सीटों पर निर्दलीयों ने उडाई नींद | beawar | Patrika News

13 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कुछ सीटों पर निर्दलीयों ने उडाई नींद

locationब्यावरPublished: Nov 17, 2020 09:11:37 pm

Submitted by:

Bhagwat

पंचायत समिति जवाजा : पंचायत समिति सदस्य के लिए 19 सीटें, एक पर हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन, 18 सीटों के लिए शुरु हुआ प्रचार, राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीयों ने शुरु किया प्रचार

13 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कुछ सीटों पर निर्दलीयों ने उडाई नींद

13 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कुछ सीटों पर निर्दलीयों ने उडाई नींद

ब्यावर. जवाजा पंचायत समिति के सदस्य के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है। पंचायत समिति की 19 सीटों में 13 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। जबकि दो वार्डो में पांच, दो वार्डो में चार एवं एक वार्ड में छह प्रत्याशी मैदान में है। कई सीटों पर निर्दलीयों ने कांग्रेस एवं भाजपा प्रत्याशी के लिए चिंता बढ़ा दी है। हालांकि चुनाव प्रचार अब शुरु हुआ है। ऐसे में सभी प्रत्याशी माहौल को अपने पक्ष में बनाने के लिए पूरा जतन कर रहे है। पंचायत समिति सदस्य की 19 सीटों में से एक भी सीट ऐसी नहीं है, जहां पर सीधा मुकाबला है। पंचायत समिति की 19 सीटों में से 13 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। जबकि दो वार्डो में पांच, दो वार्डो में चार एवं एक वार्ड में छह प्रत्याशी अपना भाग्य आजमां रहे है। अब मैदान में 64 प्रत्याशी है। कांग्रेस एवं भाजपा से कार्यकर्ताओं को टिकट मिलने की आशा थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका। ऐसे में कई लोगों ने निर्दलीय मैदान में ताल ठोक दी है। निर्दलीयों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार चुनाव खासा रौचक हो गया है। इनमें लम्बे समय से भाजपा का काम कर रहे पदाधिकारियों के परिवार से भी लोग मैदान में आ गए है। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा दोनों के लिए निर्दलीयों ने जीत की राह को मुश्किल बना दिया है। इन वार्डो में त्रिकोणीय मुकाबला जवाजा पंचायत समिति सदस्य के वार्ड संख्या तीन, चार, पांच, छह, सात, दस, 12, 13, 14, 15, 16, 17 एवं 18 में त्रिकाणीय मुकाबला है। इनमें कुछ वार्डो में निर्दलीय मजबूत स्थिति में है। जो राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। इन वार्डो में प्रत्याशी अधिक मैदान मेंजवाजा पंचायत समिति के वार्ड संख्या एक एवं 19 से पांच-पांच, वार्ड संख्या दो एवं नौ से चार-चार एवं वार्ड संख्या आठ से छह प्रत्याशी मैदान में है।
प्रधान की कुर्सी पर कईयों की नजर…

जवाजा पंचायत समिति में प्रधान सीट सामान्य श्रेणी की है। ऐसे में कांग्रेस एवं भाजपा में प्रधान पद को लेकर कई प्रत्याशियों की नजर है। प्रधान बनने के इच्छुक दावेदारों को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने अपने परिवार से अन्य को मैदान ें उतार दिया है। पूर्व प्रधान के पुत्र, पूर्व प्रधान का भाई, पूर्व प्रधान का पति, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व सरपंच सहित कई पुराने नेता चुनाव लड रहे है। इनमें अधिकांश प्रधान बनने के लिए प्रयास कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो