scriptकोरोना संकट में घर लौटे तो चोरों ने किया माल साफ | beawar | Patrika News

कोरोना संकट में घर लौटे तो चोरों ने किया माल साफ

locationब्यावरPublished: Nov 28, 2020 10:57:32 pm

Submitted by:

Bhagwat

-जमालपुरा का मामला : मकान का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान पर किया हाथ साफ

कोरोना संकट में घर लौटे तो चोरों ने किया माल साफ

कोरोना संकट में घर लौटे तो चोरों ने किया माल साफ

ब्यावर. शहर के जमालपुरा क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह परिवार मुम्बई में व्यापार करता है। कोरोना के चलते लॉकडाउन हुआ तो यह अपने पुश्तैनी घर ब्यावर लौट आए। यहां पर परिवार के साथ ही समय बीता रहे थे। शुक्रवार को किसी काम से बाहर गए। तो पीछे से अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। घर में रखा अधिकांश सामान चोरी हो जाने से परिवार परेशानी में आए है। जानकारी अनुसार जमालपुरा क्षेत्र निवासी मुम्बई में व्यापार करता है। लॉकडाउन के दौरान वों मुम्बई से ब्यावर आ गए। लॉकडाउन के दौरान मुम्बई से सारा सामान भी साथ ले आए। तब से परिवार यहां पर ही रह रहा है। शुक्रवार को परिवार के सदस्य किसी सामाजिक काम से बाहर गए हुए थे। रात्रि को अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए। पूरे मकान की तलाशी ली। चोर 35 हजार रुपए नगद, सोने व चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी गए माल में सोने के अंगूठियां, लौग, टीका, बालिया, चांदी के कंदौरा, पायल, चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। परिवार के सदस्य वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। चोरी की जानकारी लगने पर आस-पास क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची एवं मौका मुआयना कर जानकारी ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो