scriptसिलेंडर पर माला, सिगरी पर खाना | beawar | Patrika News

सिलेंडर पर माला, सिगरी पर खाना

locationब्यावरPublished: Dec 21, 2020 11:56:38 pm

Submitted by:

Bhagwat

-गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग

सिलेंडर पर माला, सिगरी पर खाना

सिलेंडर पर माला, सिगरी पर खाना

ब्यावर. युवक कांग्रेस की ओर से सोमवार को घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि करने के विरोध में चांगगेट पर विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस ने बढी हुई गैस की कीमतों को वापस लेने की मांग की। विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्षद भूपेन्द्र पाल पंवार के नेतृत्व में चांग गेट स्थित गांधी सर्किल पर केन्द्र की जनविरोधी नीतियों के विरोध मं प्रदर्शन किया यगा।15 दिनों में घेरलू व व्यवसायिक सिलेंडर के दामो में 100 से अधिक रुपए की वृद्धि के विरोध में नारेबाजी कर हुए प्रदर्शन किया। देश की मध्यम व गरीब जनता ने लॉकडाउन में अपना रोजगार तक खो दिया। केन्द्र सरकार अपनी हठधर्मिता पर अडिग हैं। एक तरफ देश का किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। इन सब मुद्दों से दूर रहकर केन्द्र की गूंगी व बहरी सरकार देश की जनता पर महंगाई के कोड़े बरसा रही हैं। विरोध प्रदर्शन में राजेश शर्मा, राजेन्द्र तुनगरिया, अजय स्वामी, जीवराज जावा, रामेश्वर मेवाड़ा, सम्पति देवी बोहरा, हनुमान चौधरी, राहुल चतुर्वेदी, शैलेश शर्मा, जगदीश राठौड़, रामलाल गोयल, सद्दाम हुसैन मंसूरी, लोकेश बोहरा, हनुमान सिंह रावत, राजेश जादम, मानकचंद बोहरा, सिकंदर काठात जगदीश मेघवाल, कन्हैयालाल मेघवंशी, हेमंत भाटी, प्रकाश मेघवाल, कयूम खान, मेहरबान काठात, रोहितराज गंगवानी, जसवंत जैन, जसवंत सिंह शेखावत, अशोक जोशी, सवाई सिंह, रोशन सिंह राव, ललित पंवार, मनोज खूबचंदानी, अंशुल यादव, अविनाश जोशी, खुशवन्त कुमार, रौनक जैन, ऋतिक जैन, राजपाल सिंह, मनीष चौहान, महेन्द्र पंवार, विजयनाथ, अंकित जैन, विक्रम सिंह, कमल सिंह रावत, मेहुल गर्ग, लकी मेघवाल आदि उपस्थित थे।गैस सिलेंडर को पहनाई माला, सिगरी पर पकाया खानायुवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचने के लिए घेरलू गैस के सिलेंंडर को माला पहनाकर आरती उतार उसे कुर्सी पर विराजमान किया। उसके बाद कार्यकत्र्ताओं व महिला नेत्रीओ ने मुख्य बाजार में कोयले की सिगरी पर रोटी बनाई। उन्होंने डिजिटल हो रहे भारत का दृश्य पेश किया और अपना विरोध दर्ज कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो