scriptशहर से राजमार्ग तक हर राह पर रहेगी तीसरी आंख | beawar | Patrika News

शहर से राजमार्ग तक हर राह पर रहेगी तीसरी आंख

locationब्यावरPublished: Feb 28, 2021 09:58:21 pm

Submitted by:

Bhagwat

शहर के अलग-अलग 17 स्थान किए चिन्हित, 72 सीसीटीवी कैमरे हाल में लगे है

शहर से राजमार्ग तक हर राह पर रहेगी तीसरी आंख

शहर से राजमार्ग तक हर राह पर रहेगी तीसरी आंख

ब्यावर. अपराधिक घटनाओं एवं अपराध से जुड़े लोगों पर नजर रखने के लिए शहर के प्रवेश द्वार व शहर की राजमार्ग से जुडऩे वाले अलग-अलग रास्ते तीसरी नजर में रहेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने 17 स्थान चिन्हित किए है। हाल में शहर के अलग-अलग स्थानों पर 72 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाने पर शहर के सभी प्रमुख मार्ग तीसरी नजर की जद में आ जाएंगे। शहर की आबादी करीब तीन लाख के करीब पहुंच चुकी है। शहर में कई नई कॉलोनियां विकसित हो चुकी है। शहर की बढ़ती आबादी के अनुरुप करीब एक दशक पहले साकेनगर पुलिस थाने एवं करीब पांच साल पहले यातायात पुलिस थाने का प्रस्ताव भिजवाया गया। इन दोनों ही थानों की मांग पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में थाने में नफरी कम होने एवं आबादी क्षेत्र अधिक होने से अपराधिक घटनाओं व अपराध से जुड़े लोगों पर प्रभावी निगरानी रखने में परेशानी आ रही है। इसको देखते हुए शहर में करीब 72 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इनके जरिए अपराधियों पर नजर रखने के प्रयास किए गए। शहर के विस्तार के चलते कई गलियां एवं सड़के ऐसी विकसित हो गई। जो सीधे ही शहर को राजमार्ग से जोड़ती है। ऐसे में कई बार अपराध करने वाला इन गलियों व सड़कों का सहारा लेकर शहर से बाहर की ओर निकल जाता है। अपराध करने वाला शहर से बाहर का होने के कारण उन तक पहुंच पाने एवं उनकी पहचान करने में परेशानी होती है। पूर्व में ऐसे कई मामले आए कि अपराध करने वाले लोग ऐसे ही रास्तों को चुनते है। ऐसे में ऐसे रास्तों पर भी नजर रखने के लिए पुलिस ने 17 स्थान चिन्हित किए है। ताकि शहर में आने वाले एवं निकलने वालों पर नजर रह सके। यह आती है समस्याशहर में 72 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। अधिकांश सीसीटीवी कैमरे भामाशाह के सहयोग से लगवाए जाते है।सीसीटीवी कैमरे भामाशाह के सहयोग से लगवा तो दिए जाते है लेकिन इनके रखरखाव पर आने वाले खर्च के लिए बजट भी समस्या रहती है। ऐसे में कई बार इनमें तकनीकी खामी आने पर इनको समय पर दुरुस्त नहीं करवाया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन अब इनके रखरखाव को लेकर भी कार्ययोजना बना रही है ताकि शहर के हर मार्ग व हर क्षेत्र पर तीसरी नजर रह सके।
इनका कहना है…

शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। करीब 17 स्थान और चिन्हित किए गए है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि मुख्य मार्ग पर प्रभावी नजर रह सके।
-संजय शर्मा, थानाधिकारी, शहर थाना पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो