गूंजे जैन धर्म के जयकारे
मुमुक्षु शिवांगी का निकला वर्षीदान वरघोडा, गूंजे जैन धर्म के जयकारे-आज संयंम पथ करेगी अंगीकार
ब्यावर
Published: February 17, 2022 10:00:36 pm
ब्यावर. मुमुक्षु शिवांगी का वर्षीदान वरघोडा शहर के मुख्य मार्गो से निकाला गया। इस दौरान जैन धर्म के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। मुमुक्षु गुरुवार को विनोदनगर स्थित जवाहर भवन में दीक्षा ग्रहण करेगी। पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर से वरघोडा शुरु हुआ। इसमें श्री जैन श्वेताबंर मूर्तिपूजक तपाग'छ संघ संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य तथा आचार्य पदमभूषणसुरीश्वर महाराज, निपुण रत्न सुरीश्वर महाराज आदि ठाणा के साधु-साध्वियों ने भाग लिया। ढ़ोल-ढ़माकों तथा बैंड की धुन पर शुरू हुए वरघोडे के आगे-आगे लोग नाचते-गाते हुए धर्म के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालु जय धर्म के साथ-साथ आचार्य भगवंतों के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। वरघोडे के दौरान बग्गी में सवार मुमुक्षु शिवांगी अपने दोनों हाथों से उपहार लुटाते हुए चल रही थी। वरघोडे के रास्ते में जगह-जगह मुमुक्षु ***** का स्वागत किया गया। वरघोडे को देखने के लिए रास्ते में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री शांतिनाथ जैन मंदिर से शुरू हुआ वरघोडा पांच बत्ती, महावीर बाजार, मेवाडी गेट होते हुए विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन पहुंचा। जहां पर समस्त मूर्तिपूजक संघ व अतिथि महानुभावों का स्वामीवात्सल्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद महारासा की बडी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुमुक्षु शिवांगी को बडी मांगलिक दी गई। वरघोडे में विमल शाह,कांतिलाल डोसी, दुलीचंद मकाणा, लक्ष्मीचंद भंडारी, भागचंद पीपाडा, दिलीप गेलडा, मांगीलाल कांस्टिया, मुकेश भंडारी, कमल तातेड, पारसमल, ज्ञानचंद गादिया, जेठमल सिंघवी, राकेश भंडारी, अंकित गन्ना, तेजमल गन्ना, भावेश रूणीवाल, सुरेश कांकरिया, राजेश बरडिया, विनय कुमार शाह, ऋषभ कांकरिया तथा गोल्डन खींचा सहित अन्य श्रावक-श्राविकाएं शामिल थे।

गूंजे जैन धर्म के जयकारे
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
