भाजपा में चल रही गुटबाजी बिजली कटौती पर किए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर मुखर होती नजर आई। उपखंड कार्यालय में विधायक शंकरसिंह रावत, सभापति नरेश कनौजिया, प्रधान गणपतसिंह रावत, उपसभापति रिखबचंद खटोड सहित पार्षद शामिल रहे। जबकि संगठन की ओर से छावनी स्थित डिस्काॅम कार्यालय पर किए गए विरोध प्रदर्शन में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के नेतृत्व में आशापुरा माता मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, नीलकंठ भाजपा मंडल सहित अन्य मोर्चो पदाधिकारी शामिल रहे।किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में छावनी विद्युत निगम के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरने के बाद सहायक अभियंता को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।
देहात जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ा है। कानून व्यवस्था लचर हो गई है। कु- प्रबंधन से अघोषित कटौती जारी है। व्यापारी, विद्यार्थी और आम जनता त्रस्त है। भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि धरने को देहात जिला महामंत्री पवन जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल, डूंगरसिंह रावत, कानाराम गुर्जर, मंडल महामंत्री संतोष जाग्रत, डॉ पीएन तोलानी, नवल मुरारका, मुकेश घावरी, विक्रांतसिंह रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोलू पहलवान, दीपक चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोशन तुंगारिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप कड़ीवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा सोनी, लीला रावत, मंजू जांगिड़, मंजू गहलोत ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मां आशापुरा मंडल अध्यक्ष रामावतार लाटा ने किया। इस दौरान पार्षद पिंकी कुमावत, मुन्नीदेवी गहलोत, रामेश्वर गहलोत, मंडल उपाध्यक्ष हनुमान जांगिड़, देवकीनंदन शर्मा, विजय दगदी, जितेंद्र कावडिय़ा, जितेंद्र सोनी, राकेश नरूका, अमरचंद कुमावत उपिस्थत रहे।
बिजली व पानी की समस्या पर नाराजगीविधायक शंकरसिंह रावत के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। रावत ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आज प्रदेश की जनता भुगत रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती एवं पेयजल आपूर्ति तथा अन्य समस्याओ को लेकर आम जनता परेशान है। उपकारागृह के पेयजल कनेक्शन तक को काट दिया गया है। इस दौरान सभापति नरेश कनोजिया, प्रधान गणपतसिंह रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुरली तिलोकानी, हरिकिशन तिलोकानी, लक्ष्मणसिंह रावत, भोमसिंह, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु शर्मा, पूर्व एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश गोयर, कैलाश मूंदड़ा, राजेन्द्र अग्रवाल, ईश्वर तंवर, मनीष मेहता, ज्ञानचन्द विनायकिया, रविन्द्र जॉय, बद्री सामरिया, महेंद्र बोहरा, अशोक शारडा, लाडू सिंह, लालसिंह कोटड़ा, उपसभापति रिखब चंद खटोड़, पार्षद मंगत सिंह मोनू, हंसराज शर्मा, मनोज तंवर, कमल छत्रावत, प्रीति शर्मा, शिवराज रावत, गोपालसिंह रावत, निर्मल पंवार, जयसिंह कड़ीवाल,जितेंद्र राठौड़,सुनीता भाटी, हेमन्त कुमावत, राजेश झंवर,पिंटू रावत, शंकर यादव, नेनुराम देवड़ा, वीरेंद्र राठौड़, सम्पत जांगिड़ ,भागचंद फुलवारी अंगद राम अजमेरा,दलपत राजपुरोहित मौजूद रहे।
दिया पांच किलो कोयलाप्रदर्शन के दौरान ज्ञापन के साथ ही पांच किलो कोयला भी उपखंड प्रशासन को ब्यावर की ओर से राज्य सरकार को दिया। इसमें मांग की कि बिजली की कटौती नहीं की जाए।