श्रम विभाग में अधिकारी नहीं, बढ़ रहे प्रकरण, नहीं हो पा रहा निस्तारण
ब्यावरPublished: Oct 16, 2022 09:13:22 pm
करीब छह माह से निरीक्षक के दोनों पद रिक्त, छात्रवृत्ति सहित काम हो रहे प्रभावित


श्रम विभाग में अधिकारी नहीं, बढ़ रहे प्रकरण, नहीं हो पा रहा निस्तारण
ब्यावर. श्रम कार्यालय में पिछले करीब छह माह से निरीक्षक के दोनों ही पद रिक्त चल रहे हैं। इससे श्रमिकों के विविध कार्य प्रभावित हो रहे है। श्रमिकों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृति सहित अन्य योजनाओं का लाभ श्रमिकों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। इससे श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।