scriptदेवयज्ञ की आहुतियों से पूर्णाहूति, भजनों पर झूमे | beawar aarya samaj | Patrika News

देवयज्ञ की आहुतियों से पूर्णाहूति, भजनों पर झूमे

locationब्यावरPublished: Jul 14, 2019 05:22:26 pm

Submitted by:

Bhagwat

देवयज्ञ की आहुतियों से पूर्णाहूति, भजनों पर झूमेविश्व कल्याण एवं वृष्टि यज्ञ का समापन

विश्व कल्याण एवं वृष्टि यज्ञ का समापन

देवयज्ञ की आहुतियों से पूर्णाहूति, भजनों पर झूमे



ब्यावर. आर्य समाज ब्यावर के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे विश्व कल्याण एवं वृष्टि यज्ञ के कार्यक्रम का आर्य समाज मन्दिर में देवयज्ञ की आहुतियों के साथ पूर्णाहुति हुई। प्रधान ओमप्रकाश नवाल ने बताया कि यज्ञ की ब्रह्मा अंजलि आर्या ने वेद मंत्रों से यज्ञ के यजमान सपत्निक सूर्यकान्त चौधरी, कैलाश छीपा, गिरीश आर्य, संजय मून्दड़ा आदि से यज्ञ में आहुतिया दिलवाई । पं.अमर सिंह वाचस्पति की ओर से यज्ञ प्रार्थना पूजनीय प्रभो हमारे भाव उज्जवल किजिए…सामूहिक रूप से की गई। तत्पश्चात् हरियाणा से पधारी हुई अंजलि आर्या ने भजन सुनाए। सोते भारत देंश को जगाया देव ऋषि दयानन्द ने…, रचना रचाने वाला रचना रचा रहा…, भज ओम नाम तू सुबह शाम, मत करियों लाख बहाने…. जैसे भजनों से भाव विभोर कर दिया। उन्होंने बेटियों को बचाओं , बेटियों को पढ़ाओ, बेटियों को बढ़ाओं का आह्वान करने के साथ संस्कार देने की सीख दी। मंत्री भूदेव आर्य ने बताया कि पूर्णाहुति कार्यक्रम में भामाशाहों व अतिथियों का सम्मान व अभिनन्दन किया गया। अन्त में संचालन कर्ता अभय देव आर्य ने आभार जताया। कार्यक्रम में विष्णु देव आर्य, हरिदेव आर्य, सुखदेव आर्य, ओमप्रकाश काबरा ,मुरलीधर छापरवाल, सीताराम चौहान, राजेन्द्र काबरा, किशन लाल जांगिड़, हरिनारायण मालानी, सुभाष चंद नवाल, विनायक माहेश्वरी, रूद्रदेव झंवर, रामेश्वर भूतड़ा, महेश मालू, विजय काबरा, अनंतराज पोद्दार, विजय भूतड़ा, संजय बाहेती, देवदश्र आर्य, लालाराम पहलवान, वैभव तोषनीवाल, बृजेष मालू, ओमप्रकाश हेड़ा, कपिल धूत, रवि धूत, गुरूदेव आर्य, श्रुतिषील झंवर, डॉ. अरूण चतुर्वेदी, हेमेन्द्र सोनी, डॉ. राजेन्द्र कुमार, अजय साहू, पीयूष शर्मा, मुन्नी देवी नवाल, सुशीला, इन्दु काबरा, मीना धूत, शीला माहेश्वरी, रामेश्वरी देवी भूतड़ा, डॉ. सुलक्ष्मी तोषनीवाल, कुसुम मालू, मोनिका तोषनीवाल, अंचिता नारूका, सपना खत्री, कंचन चौहान, लता त्रिपाठी, ममता कृपलानी, पूजा जैन, गायत्री देवी, इन्द्रा देवी, राधादेवी, आनन्द चौहान, दयानन्द आर्य बालिका महाविद्यालय, श्री गोदावरी आर्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं आदि मौजूद रहे। (कासं)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो