scriptरात में जमकर बरसे, दिनभर सावन की झड़ी | beawar : heavy rain | Patrika News

रात में जमकर बरसे, दिनभर सावन की झड़ी

locationब्यावरPublished: Jul 27, 2019 06:14:04 pm

Submitted by:

tarun kashyap

साढ़े तीन इंच से ज्यादा बरसा पानी

beawar

रात में जमकर बरसे, दिनभर सावन की झड़ी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ब्यावर. शहर में शुक्रवार रात्रिको शुरु हुआ बरसात का दौर शनिवार देर शाम तक चलता रहा। तड़के चार बजे के आस पास मूसलाधार पानी बरसा। इससे शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में पानी-पानी हो गया। शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह आठ बजे तक 84 एमएम बरसात दर्ज की गई। इसके बाद भी दिनभर रिमझिम बरसात का दौर चलता रहा।शहर में बीते पांच जुलाई को तेज बरसात हुई। इसके बाद 20 जुलाई को मेघ मेहरबान हुए। इस बीच बरसात का इंतजार ही रहा। काफी इंतजार के बाद शुक्रवार रात्रि को मानसून की मेहरबानी हुई। रात को करीब साढ़े दस बजे रिमझिम का दौर शुरूहुआ। जो रुक-रुक कर रातभर चलता रहा। अलसुबह हुई मूसलाधार बरसात से शहर के कई निचले हिस्सों में पानी भर गया।
सीवरेज ने बढ़ाया संकट
शहर में चल रहे सीवरेज के काम के चलते लोगों को बारिश के दौरान खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीवरेज लाइन डालने के बाद वापस सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। इससे मिट्टी धंस गई। इससे कार, ट्रेक्टर सहित अन्य वाहन फंस गए। हालात यह रहे कि कई स्थानों पर दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए। इस कारण आवागमन प्रभावित हुआ। साथ ही मिट्टी के कारण हुए कीचड़ से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो