scriptसजदे में झुके हजारों सिर -चांग चितार रोड स्थित ईदगाह में अदा हुई मुख्य नमाज | beawar news | Patrika News

सजदे में झुके हजारों सिर -चांग चितार रोड स्थित ईदगाह में अदा हुई मुख्य नमाज

locationब्यावरPublished: Aug 12, 2019 02:54:19 pm

Submitted by:

sunil jain

सजदे में झुके हजारों सिर-चांग चितार रोड स्थित ईदगाह में अदा हुई मुख्य नमाज

सजदे में झुके हजारों सिर

सजदे में झुके हजारों सिर -चांग चितार रोड स्थित ईदगाह में अदा हुई मुख्य नमाज


ब्यावर. उपखण्ड में मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईदुल-जुहा पारपरिक रूप से मनाया गया। शहर के चांग चितार रोड स्थित ईदगाह में शहर काजी ने मुख्य नमाज अदा करवाई। वहीं छावनी मार्ग स्थित छोटी ईदगाह व जलालशाह बाबा की दरगाह, कर्बला मार्ग स्थित ईदगाह सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र की ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान खुदा की बारगाह में हजारों नमाजियों ने देश में अमन-शांति व परिवार में सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने आपस में गले मिल एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। चांग चितार रोड स्थित ईदगाह में बुधवार सुबह आठबजे नमाज शुरू हुई। नमाजियों की सफें सुबह सात बजे ही लगना शुरू हो गई। ईद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने छतों व आस पास पुलिस जाप्ता तैनात किया। इसी प्रकार छावनी ईदगाह में सुबह ८.१५ बजे और जलाल शाह बाबा की दरगाह में सुबह ८.३० बजे नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई। मुस्लिम बंधु नए वस्त्र पहन नमाज के लिए ईदगाह पहुंचे। नमाज के दौरान समाज के पुरुष व बच्चे नए वस्त्र व टोपी में सजे-धजे नजर आए। नमाज में बड़ों के साथ बच्चों ने भी भाग लिया। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलिबयों को ईद की बधाई दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो