ब्यावर

राखी पर कम चली बसें और आय भी हुई कम

राखी पर कम चली बसें और आय भी हुई कम
रोडवेज आगार ब्यावर : गत वर्ष के मुकाबले महिला यात्रियों की संख्या भी घटी

ब्यावरAug 18, 2019 / 05:38 pm

Bhagwat

राखी पर कम चली बसें और आय भी हुई कम

राखी पर कम चली बसें और आय भी हुई कम
रोडवेज आगार ब्यावर : गत वर्ष के मुकाबले महिला यात्रियों की संख्या भी घटी

ब्यावर. इस साल भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को हर साल की तरह नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। लेकिन गत साल के मुकाबले कम संख्या में महिलाओं ने यात्रा की। इससे आय भी कम हुई। गत वर्ष के मुकाबले रोडवेज बसों ने दूरी भी कम तय की। रोडवेज आगार ब्यावर के मुख्य प्रबन्धक रघुराज सिंह राजावत ने बताया कि पन्द्रह अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व था और महिलाओं को १४ अगस्त की रात्रि बारह बजे से पन्द्रही अगस्त की रात बारह बजे तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। इन दिनों में यात्रा भार ज्यादा ही रहा। इस दिन बसों ने ३३ हजार २६२ किलोमीटर का सफर तय किया। इसमें २९ हजार ४८१ महिलाओं ने यात्रा की। इसमें बीस लाख ४१ हजार ८३८ रुपए की आय हुई। जबकि गत वर्ष ३४ हजार ३६२ किलोमीटर का सफर तय किया। इसमें ३५ हजार ५३५ महिलाओं ने यात्रा की। इसमें २६ लाख ८ हजार ११ रुपए की आय हुई।

Home / Beawar / राखी पर कम चली बसें और आय भी हुई कम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.