scriptबचाव के बंदोबस्त जरूरी! घातक हो सकते है गैस सिलेण्डर | Defense settlement is necessary Gas cylinders can be fatal | Patrika News

बचाव के बंदोबस्त जरूरी! घातक हो सकते है गैस सिलेण्डर

locationब्यावरPublished: May 07, 2018 09:15:40 pm

Submitted by:

tarun kashyap

घरों में रखे गैस सिलेण्डर में लापरवाही से बढ़ रहे हादसे…

गैस सिलेण्डर

घरों में रखे गैस सिलेण्डर में लापरवाही से बढ़ रहे हादसे…

ब्यावर/जवाजा.एलपीजी गैस सिलेण्डर रसोई में जितने सुविधा जनक है, उतने ही घातक भी हो सकते है। ब्यावर शहर में कुछ महीने पहले हुई गैस दुखान्तिका इसका साक्षात् उदाहरण है। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी घरों में इन सिलेण्डरों के उपयोग में सावधानी नहीं बरती जा रही। रेगुलेटर, गैस पाइप लाइन और रखने के स्थान आदि में की गईलापरवाही ही हादसे का कारण बनती है। सोमवार को ब्यावर उपखंड के जवाजा क्षेत्र के एक गांव में एक घरेलू सिलेण्डर में आग लगने का मामला सामने आया है। हालांकि आग से किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, किंतु घर में रखा घरेलू सामान जलकर कर खाक हो गया। क्षेत्रवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घरों में रखे गैस सिलेण्डर में लापरवाही से हादसे बढ़ रहे है| सावधानी बरतने के लिए उपायों का प्रचार प्रसार बहुत आवश्यक है|
जानकारी के अनुसार भालिया क्षेत्र के बड़ाखेड़ा ग्राम पंचायत के रूपनगर अरनाली गांव के पास बोचों का बाडिय़ा में सोमवार को एक मकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा घरेलू एवं अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद गांव में दहशत फैल गई। पंचायत समिति सदस्य बसंतसिंह रावत ने बताया कि पंचायत के बोचों का बाडिय़ा निवासी महेन्द्रसिंह के घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से रखा घरेलू सामान के साथ टीवी, फ्रीज, अलमारी आदि जल गए। पड़ौसियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, अन्यथा ज्यादा आग के ताप से सिलेंडर तक फट सकता था। हालांकि आग से किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, किंतु घर में रखा घरेलू सामान जलकर कर खाक हो गया। क्षेत्रवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घरों में रखे गैस सिलेण्डर में लापरवाही से हादसे बढ़ रहे है| सावधानी बरतने के लिए उपायों का प्रचार प्रसार बहुत आवश्यक है|
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो