ये क्याः इस जगह काले बादल देख डर रहे हैं लोग, बारिश नहीं होने की मांग रहे दुआ, जानिए क्यों
ब्यावरPublished: Aug 26, 2023 02:42:18 pm
मौसम के बदले तेवर और बादलों के छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
नागोला। मौसम के बदले तेवर और बादलों के छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान खेतों में खड़ी मूंग की अगेती फसल को समेटने में लगे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि यदि बारिश हुई तो मूंग की फसल में जो कुछ उम्मीद बची है, वह भी बरबाद हो जाएगी। किसान दुर्गा लाल मेघवंशी ने बताया कि वर्तमान में अगेती मूंग की फसल की कटाई चल रही है। दो दिनों से छाए बादलों को देखकर किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि अगर बारिश हुई तो इस फसल को भारी नुकसान होगा।