scriptजागो जनमत यात्रा : जिला व जल का मुद्दा छाया रहा | jago janmat yatra : jila aur jal ka mudda chayaa | Patrika News

जागो जनमत यात्रा : जिला व जल का मुद्दा छाया रहा

locationब्यावरPublished: Nov 10, 2018 09:37:45 pm

Submitted by:

tarun kashyap

जनादेश यात्रा पहुंची ब्यावर : उत्साह से लबरेज नजर आए युवा, खुलकर रखी अपनी बात, जिला बनाने का मुद्दा छाया रहा

जागो जनमत यात्रा :  जिला व जल का मुद्दा छाया रहा

जागो जनमत यात्रा : जिला व जल का मुद्दा छाया रहा

जनादेश यात्रा पहुंची ब्यावर : उत्साह से लबरेज नजर आए युवा, खुलकर रखी अपनी बात, जिला बनाने का मुद्दा छाया रहा
ब्यावर. राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा शनिवार शाम को ब्यावर पहुंची। शहर के विकास में रही कमियां व भविष्य की आवश्यकता को लेकर लोगों ने अपनी राय दी। इस दौरान लोगों ने पांच साल में रही कमियों व समस्याओं को लेकर पत्रिका की ओर से प्रकाशित खबरों को भी दिखाया। पांच साल में हुए विकास कार्यो पर भी कुछ लोगों ने मोहर लगाई। मौका था चांगगेट पर आयोजित जागो जनमत व जनादेश यात्रा के कार्यक्रम का। नरेश कनोजिया पांच साल के शासन में गौरव पथ, सतपुलिया विस्तारीकरण सहित अन्य विकास कार्य हुए। किशोरसिंह ने कहा कि विकास को लेकर वायदे किए गए। वो वायदे पूरे नहीं हो सके। श्रवणसिंह भाटी ने कहा कि गांवों में विकास नहीं हुआ। सड़कों की सुध नहीं ली गई। आमजन आज भी परेशान है। अजय फुलवारी ने कहा कि पांच साल के विकास के अनेक कार्य हुए। चिकित्सकों के रिक्त पद भरे गए। देवाता फीडर सहित अन्य काम करवाए गए। वृतंजय आर्य ने कहा कि जिला बनाने की मांग को मुद्दा बनाया लेकिन भाजपा का शासन आने के बाद विधायक ने चुप्पी साध ली। अजय शर्मा ने कहा कि जिले व जल की मांग को लेकर आंदोलन किया। न जिला बना एवं न ही जवाजा व टॉडगढ़ तक पानी पहुंच सका। अश्विनी प्रजापति ने कहा कि विकास को लेकर कई सपने दिखाए गए लेकिन एक भी सपना साकार नहीं हो सका। मुकेश सोनी ने कहा कि विकास के काम हुए। रमेश शर्मा ने कहा कि विकास की डगर से शहर पिछड़ गया है। शहर की बढ़ती आबादी के अनुरुप विकास होना चाहिए। मनीष भंसाली ने कहा कि चिकित्सकों के रिक्त पद भरे जाए। जिला स्तर अस्पताल के सारी सुविधा मिले। गौरव नाबेडा ने कहा कि शहर का समुचित विकास नहीं हो सका है। शहर का समुचित विकास होना चाहिए। मनीष बुरड ने कहा कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। ऐसे मामलों पर रोक लगनी चाहिए। भ्रष्ष्टाचार व स्वच्छ व्यवस्था आमजन को मिलनी चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान दौ सौ अधिक लोगों ने विकास को लेकर अपनी राय दी। इस दौरान सुरेन्द्र सोनी, जसराज शर्मा, मंगतसिंह मोनू, हेमन्त कुमावत, मुकेश गोयर, शंभू यादव, सुमित जुलियस, शिवराज, तनय कपूर, प्रमोद शर्मा, दिलीप बाबेल, हरिसिंह रावत, नरपतसिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
मतदान करने की ली शपथ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने निष्पक्ष व निर्िाक होकर मतदान करने के लिए शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण करने वालों में करीब तीन सौ लोग शामिल हुए। शपथ के प्रति लोगों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान कुछ लोगों ने पूर्व में मतदान के बहिष्कार की बात कहीं थी लेकिन शपथ लेने के बाद इस दिन अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति संकल्प जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो