scriptपति की दीर्घायु की कामना की | karwa chouth news | Patrika News
ब्यावर

पति की दीर्घायु की कामना की

महिलाओं ने सामूहिक रूप से चौथ माता की पूजा अर्चना कर कहानी सुनी

ब्यावरOct 18, 2019 / 08:32 pm

tarun kashyap

karwa chouth

पति की दीर्घायु की कामना की

करवा चौथ मनाई
ब्यावर. अमर सुहाग की कामना को लेकर सुहागिनों ने व्रत किया और चौथ माता की पूजा कर पति की लम्बी उम्र व परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। करवा चौथ पर महिलाओं ने दिनभर निराहार रहकर व्रत किया। इस दौरान कई महिलाओं ने पानी भी नहीं पीया। शाम को घरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से चौथ माता की पूजा अर्चना कर कहानी सुनी। चंद्रमा को अध्र्य दिया और चलनी से चंद्रमा और पति को देखा। इसके बाद व्रत खोला। इस अवसर पर महिलाओं ने 16 शृंगार भी किए। महिलाओं ने सामूहिक रूप से मेहंदी लगाई। रात्रि में सजधज चौथ माता की पूजा की। उधर करवाचौथ के साथ ही त्योहारी सीजन का आगाज हो गया है। 25 अक्टूबर को धनतेरस, 26 को रूप चतुर्दशी, 27 को दीपावली, 28 को गोवर्धन पूजन और 29 अक्टूबर को भाईदूज मनाई जाएगी।
मांगलियावास. करवा चौथ पर गुरुवार को महिलाओं ने अपने सुहाग को सलामती के लिए व्रत रखा। उन्होंने पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। निर्जला व्रत करते हुए शाम को आचार्य मोहल्ले में महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजन किया व कथा सुनकर चंद्रदेव के निकलने का इंतजार किया। छलनी से चंद्र देव के दर्शन के बाद पति को देखकर उनकी पूजा करते हुए व्रत खोला।

Home / Beawar / पति की दीर्घायु की कामना की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो