script

पाठकों के इंतजार में पुस्तकालय

locationब्यावरPublished: Apr 23, 2019 07:18:19 pm

Submitted by:

sunil jain

विश्व पुस्तक दिवस पर विशेष

विश्व पुस्तक दिवस पर विशेष

पाठकों के इंतजार में पुस्तकालय

ब्यावर. पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त मानी जाती है, लेकिन वर्तमान युग में पुस्तकालय की पुस्तकों से लोगों ने किनारा कर लिया है और यही कारण है कि चांदमल मोदी पुस्तकालय में करीब दस हजार से ज्यादा पुस्तकों के बावजूद यहां पुस्तक पढऩे के लिए आने वालों की संया रोजाना दस से ज्यादा नहंी है। पत्र पत्रिकाएं पढऩे के लिए यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन दुर्लभ पुस्तकों के पाठकों का पुस्तकालय को इंतजार ही रहता है। मंगलवार को विश्व पुस्तक दिवस था और सुबह करीब ग्यारह बजे पुस्तकालय का अवलोकन किया तो वहां पर करीब बीस से पच्चीस लोग अध्ययन करते मिले।इनमे से अधिकांश कॉलेज व कोचिंग स्टूडेन्टमिले, जो अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।रामावास निवासी विकास व सरमालिया निवासी नरेन्द्र ने बताया कि वे अपनी खुद की पुस्तकों से ही तैयारी करने के लिए यहां आते है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोई खास पुस्तकें नहीं। कुछ लोग न्यूजपेपर व पत्रिकाएं पढ़ते ह़ु़ए मिले। पुस्तकालय के कर्मचारी ने बताया कि रोजाना करीब सात आठ व्यक्ति पुस्तकें लेकर जाते है और फिर से जमा करा देते है। मोबाइल तकनीक के कारण पुस्तकों के प्रति लोगों का रूझान कम हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो