ब्यावर

Lok Sabha Election 2024 की आचार संहिता लगने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यहां देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले तबादलों की उठापटक जारी है। जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर पांच दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण करने वाले विनीत कुमार बंसल का स्थानान्तरण केकड़ी कर दिया है।

ब्यावरFeb 24, 2024 / 11:11 am

Akshita Deora

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले तबादलों की उठापटक जारी है। जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर पांच दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण करने वाले विनीत कुमार बंसल का स्थानान्तरण केकड़ी कर दिया है। जबकि यहां से केकड़ी लगाए गए नरेन्द्रसिंह को वापस ब्यावर बुलाया गया है। जबकि जिले के सभी उपखंड अधिकारी व सभी थानों के थानाधिकारी भी बदल गए है। अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार बदल गए। लोकसभा चुनाव में जिले के प्रशासनिक अधिकारी सब नए नजर आएंगे। जिले में कलक्टर से लेकर लगभग सभी अधिकारी बदल गए।

तबादलों को लेकर उठापटक का दौर ऐसा चला कि ब्यावर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह को केकड़ी लगाया। ब्यावर में विनीत कुमार बंसल को लगाया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के पांच दिन बाद ही उनका स्थानान्तरण केकड़ी कर दिया। जबकि केकडी से नरेन्द्रसिंह को वापस ब्यावर लगा दिया है। इसी प्रकार अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम को लगाया है। जबकि बदनोर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार, टॉडगढ़ उपखंड अधिकारी नीता वसीटा एवं मसूदा उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह राठौड को लगाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद पर डॉ. लोकेश कुमावत को लगाया है। सहायक पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह के स्थानान्तरण के बाद ब्यावर वृताधिकारी पद रिक्त हो गया। इनके स्थान पर अब तक किसी अन्य को नहीं लगाया गया है।

यह भी पढ़ें

पत्नी ने धर्म परिवर्तन किया, पति ने एसपी साहेब से लगाई गुहार




स्थानान्तरण के फेर में ट्रेफिक लाइट व्यवस्था
पुलिस महकमे में किए गए फेरबदल का असर व्यवस्था पर भी नजर आ रहा है। शहर के यातायात में लगे पुलिस कांस्टेबल व हैंड कांस्टेबल का भी स्थानान्तरण हुआ। यातायात प्रभारी प्रभुदयाल को लगाया गया है। इसके चलते पिछले दो दिन से चांगगेट व भगत चौराहा पर ट्रेफिक लाइट व्यवस्था भी बंद पड़ी है। केवल पीली लाइट जल रही है। अब यातायात पुलिस के कार्यभार ग्रहण करने के बाद व्यवस्था वापस पटरी पर आ सकेगी।

Hindi News / Beawar / Lok Sabha Election 2024 की आचार संहिता लगने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यहां देखें लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.