scriptLok Sabha Election 2019…गर्मी भी नहीं कम कर पाई इनका उत्साह | Lok Sabha Election 2019...public cast their vote in hot weather | Patrika News

Lok Sabha Election 2019…गर्मी भी नहीं कम कर पाई इनका उत्साह

locationब्यावरPublished: Apr 29, 2019 08:17:03 pm

Submitted by:

tarun kashyap

मनाया लोकतंत्र का महापर्व

मनाया लोकतंत्र का महापर्व

Lok Sabha Election 2019…गर्मी भी नहीं कम कर पाई इनका उत्साह

ब्यावर. राजसमन्द लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मशीनों में तकनीकी खामी के चलते कुछ बूथों को छोड़कर सभी जगह निर्धारित समय पर मतदान शुरूहो गया। दोपहर तीन बजे तक मतदान की समान रफ़्तार चलती रही। दोपहर तीन बजे बाद गर्मी के कारण मतदान का प्रतिशत कम हुआ लेकिन अन्तिम एक घंटे में फिर से बढ़ गया। गत दिसम्बर माह में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 66.83 था. लोकसभा चुनाव में 65 . 04 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्र के 284 मतदान केन्द्रों पर प्रात: सात बजे से मतदान शुरु हुआ। जबकि कुछ स्थानों पर तकनीकी खामी के चलते निर्धारित समय से देरी से मतदान शुरु हुआ। मतदान केन्द्रों पर सुबह-सुबह ही कतार लगना शुरु हो गई। हालांकि अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लबी कतार देखने को नहीं मिली। लेकिन प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियमित रुप से मतदान की प्रक्रिया चलती रही। दोपहर में एक बजे बाद मतदान केन्द्रों पर सुस्ती छाने लगी। यह स्थिति शाम पांच बजे तक बनी रही। इस दौरान राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी अपने-अपने बूथ पर आपस में बतियाते एवं अपने-अपने हिसाब मतों का आंकलन करने में जुटे रहे। गौरतलब है कि ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में 28 4 मतदान केन्द्र है। कुल मतदाता दो लाख 47 हजार 8 55 है।
नहीं नजर आया हुजूम

मतदान केन्द्रों के आस-पास भीड़ नजर नहीं आई। अधिकांश मतदान केन्द्रों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के अलावा अन्य लोग कम ही नजर आए। मतदाता सीधे ही मतदान केन्द्र पर पहुंचे। मतदान करने के बाद अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए। कुछ स्थानों पर कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी आपस में बतियाते नजर आए।
कौन डाल गया हमारा वोट
नून्द्री मालदेव मतदान केन्द्र पर चार युवा मतदाता मतदान करने पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके नाम से तो पहले कोई मतदान कर चुका है। उनके पहुंचने से पहले ही वोट डाले जाने पर युवाओं ने नाराजगी जाहिर की। बाल मन्दिर स्कूल में एक भी दिव्यांग का मत पहले ही कोई डाल गया।ऐसे में दिव्यांग ने नाराजगी जाहिर की।
सुरक्षा के रहे पुता बंदोबस्त
लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुता बंदोबस्त रहे। मतदान केन्द्रों पर बाहर से आए सुरक्षाकर्मियों के अलावा अन्य स्थानीय पुलिस के जवान भी तैनात रहे। इसके अलावा पुलिस के अलग-अलग दल शहर में गश्त करते रहे। जबकि रिजर्व में रखे पुलिस के जवान शहर थाना पुलिस व बिदाम देवी बुरड धर्मशाला में रुके रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो