ब्यावर

पैंथर दिखने का दावा, लगाया पिंजरा

पगमार्ग मिले

ब्यावरNov 29, 2019 / 02:20 am

Narendra

पैंथर दिखने का दावा, लगाया पिंजरा

ब्यावर (अजमेर).
निकटवर्ती ग्राम सरवीना के पास स्थित जेतगढ़ बामनिया के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी का दावा किया है। गांव के पास ही पैंथर के पगमार्क भी मिले है। इसके चलते वनविभाग ने वहां पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग के अनुसार जैतगढ़ बामनिया के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी का दावा किया है।
ग्रामीणों का आरोप था कि पैंथर ने एक मवेशी का भी शिकार कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव के पास पैंथर के पगमार्क होने का भी दावा किया है। मौके पर मिले पगमार्क पैंथर के ही बताए जा रहे है। वन विभाग ने मौके पर पिंजरा लगा दिया है।
मारपीट के आरोपित पकड़े

ब्यावर. जवाजा थाना पुलिस ने मारपीट के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पुलिस को छह माह से तलाश थी। जवाजा थाना पुलिस के अनुसार काछबली निवासी आंसूसिंह के साथ गत 17 मई को गांव करला में मारपीट की। मारपीट करने वाले छह माह से फरार चल रहे थे। पुलिस ने मारपीट के आरोपित सुरेशसिंह, हेमेन्द्रङ्क्षसह, मुकेशसिंह, कालूसिंह को गिरफ्तार किया।

Home / Beawar / पैंथर दिखने का दावा, लगाया पिंजरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.