scriptपत्नी व बेटे की निर्मम हत्या, पति को पकड़ा | man murdered his wife and son | Patrika News

पत्नी व बेटे की निर्मम हत्या, पति को पकड़ा

locationब्यावरPublished: May 12, 2018 07:30:27 pm

Submitted by:

tarun kashyap

ग्राम फतेहपुर देवल की घटना, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव सौपा

पत्नी व बेटे की निर्मम हत्या

पत्नी व बेटे की निर्मम हत्या


ब्यावर. टॉडगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर देवल में गुरुवार की बीती रात करीब तीन बजे एक युवक ने उसकी पत्नी व ढाई वर्षीय इकलौते बेटे की धारदार कूट से हत्या कर दी। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतका के पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उपअधीक्षक सी.एस.सोढा ने बताया कि फतेहपुर देवल निवासी शंकरसिंह मध्यप्रदेश में काम करता है। गत दिनों ही वे अपने गांव आया था। उसने गुरुवार रात्रि को करीब तीन बजे पत्नी कमला (25) एवं उसके ढाई वर्षीय बेटा सुरेन्द्र धारदार कूट से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद चारपाई के चारो ओर खून ही खून हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर टॉडगढ़ थाना पुलिस एवं पुलिस उपअधीक्षक सी.एस.सोढा मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली। वारदात के बाद मृतका कमला का पति घर पर नहीं मिला। पुलिस ने उसके आस-पास ही आरोपित की तलाश शुरु की। गांव के पास ही आरोपित मिल गया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संया में लोग गांव में एकत्र हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों से पूछताछ की। जिस स्थान पर हत्या की गई। उसके पास ही कूट भी मिल गई। पुलिस ने मृतका कमला एवं सुरेन्द्र के शव को अमृतकौर चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया। जहां पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर शंकरसिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित शंकर से पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी मिलने पर बामनहेडा ग्राम पंचायत के सरपंच महिपालसिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
हत्या करने के बाद थाने लगाया फोन
टॉडगढ़ थाना पुलिस के अनुसार आरोपित ने हत्या करने के बाद शुक्रवार तड़के करीब चार बजे थाने फोन किया। इसमें बताया कि उसने पत्नी व बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस को भी इस सूचना पर एकाएक विश्वास नहीं हुआ। पुलिस ने तत्काल ही इस मामले में छानबीन शुरु कर दी। इसमें वारदात होने की पुष्टि हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो