scriptचर्च हुए रोशन, प्रभू जन्म की मनाई खुशियां | masihi samaaj celebrate the christmas | Patrika News

चर्च हुए रोशन, प्रभू जन्म की मनाई खुशियां

locationब्यावरPublished: Dec 25, 2018 06:45:47 pm

Submitted by:

tarun kashyap

क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

चर्च हुए रोशन, प्रभू  जन्म की मनाई खुशियां

चर्च हुए रोशन, प्रभू जन्म की मनाई खुशियां


ब्यावर. शहर में सोमवार देर रात बारह बजे चर्च में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान यीशू मसीह के जन्मदिन पर रात 12 बजे घडिय़ों की दोनों सुईयां मिलते ही पूरा चर्च भगवान यीशु के जन्म की खुशी में झूम उठा। मसीह समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। जींगल बेल बजने के साथ ही केक काट कर प्रभु यीशू का जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर चांग गेट स्थित सीएनआई चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। इससे पूर्व संध्या पर चर्च को आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। चर्च के अंदर परिसर में भी आकर्षक सजावट की गई। मसीह समाज के लोगों ने घरों में क्रिसमस ट्री के साथ आकर्षक सजावट व रोशनी की। क्रिसमस की तैयारियों को लेकर घरों में केक बनाए गए। देर रात मसीह समाज की ओर से कैरल सिंगिग (फैरी) का आयोजन हुआ। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर शुभकामना दी.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो