script

खतरें में चल रही दुकानें, संकट में जान

locationब्यावरPublished: Mar 25, 2019 06:01:30 pm

Submitted by:

tarun kashyap

ट्रांसफार्मर के पास ही लगा रखी ही दुकाने, हादसा होने की रहती हैआशंका

-ट्रांसफार्मर के पास ही लगा रखी ही दुकाने, हादसा होने की रहती हैआशंका

खतरें में चल रही दुकानें, संकट में जान

ब्यावर. शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर के आस-पास सुरक्षा के पुता बंदोबस्त नहीं है। कुछ स्थानों पर तो लोगो ने ट्रांसफार्मर के नीचे ही अपनी दुकान सजा ली है तो कुछ को अपने प्रतिष्ठान तक जाने के लिए भी ट्रांसफार्मर के नीचे होकर जाना पड़ता है। विद्युत निगम की ओर से पूर्व में अभियान चलाकर लोगों को सजग भी किया गया लेकिन अब कई स्थानों पर स्थिति जस की तस है। हाल ही में अजमेर में मदार गेट क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण कई दुकाने जल गई। इसके बावजूद विद्युत निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
नहीं लग सके सुरक्षा कवच
शहर के अलग-अलग स्थानों पर जन सहयोग से ट्रांसफार्मर के आस-पास सुरक्षा कवच लगाए जाने के प्रयास किए गए। इसके तहत कुछट्रांसफार्मर के आस-पास तो सुरक्षा कवच लग गए। अधिकांश जगह नहीं लग सके। हालात यह कि
केस संया : एक
छावनी मार्ग पर खुला ट्रांसफाम्र्रर लगा हुआ है। यहां पर कुछ तार खुले हुए है। इसके आस-पास ही ठेले वाले खड़े हो जाते है। जबकि दिनभर वाहनों की रेलमपेल में लोग पास से भी निकलते है। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
केस संया : दो
हलवाई गली के नुक्कड पर एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर के नीचे ही दुकान लगी हुई है। इसके नीचे ही सामान सजा हुआ भी रहता है। इससे कभी शॉर्ट सर्किट होने पर हादसा हो सकता है। मुय बाजार होने से दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
केस संया : तीन
पाली बाजार में ही फर्श गली के नजदीक ही एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।इसके आस-पास भी लोगों का दिनभर आवाजाही रहती है। कुछलोग खरीदारी करने के लिए भी ट्रांसफार्मर के नीचे होकर जाते है।
केस संया : चार
चांगगेट पर गांधी सर्किल के पास ही एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके आस-पास ही अतिक्रमण हो रखा है। दिनभर लोग बैठक ट्रांसफार्मर के नीचे ही चाय की चुस्कियां लेते रहते है। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यहां दिनोंदिन अतिक्रमण की समस्या बढ रही है। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो