scriptपत्रिका चेंज मेकर अभियान …राजनीति में युवाओं के साथ महिलाओं की हो भागीदारी | patrika change maker campaign...ladies should come in front in politic | Patrika News

पत्रिका चेंज मेकर अभियान …राजनीति में युवाओं के साथ महिलाओं की हो भागीदारी

locationब्यावरPublished: Apr 24, 2018 12:50:31 pm

Submitted by:

tarun kashyap

अब समय आ गया हैदेश की युवा पीढ़ी देश के कर्णधार बनकर आगे आएं। राजनीति में युवाओं की भागीदारी अधिक हो।

 तेजा चौक में परिचर्चाका आयोजन

तेजा चौक में परिचर्चाका आयोजन



ब्यावर. राजनेता भ्रष्टाचार के चरम पर हैं। देशहित की बजाए राजनेता अपने हितों की अधिक सोचते हैं। देश के खजाने से किसी एक पार्टीके नहीं बल्कि सभी दलों ने अपने घर भर रहे हैं। अब समय आ गया हैदेश की युवा पीढ़ी देश के कर्णधार बनकर आगे आएं। राजनीति में युवाओं की भागीदारी अधिक हो। अपने स्वार्थ के लिए देश को गर्त में डालने वाले राजनेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना होगा। तभी देश में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह कहना हैशहर के प्रबुद्ध महिला वर्गव कॉलेज यूथ का। मौका था राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे चेंजमेकर अभियान का। पत्रिका की ओर से शहर में राजनीति में युवाओं की भागीदारी को लेकर तेजा चौक में परिचर्चाका आयोजन किया गया। परिचर्चामें महिलाओं व युवतियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा युवाओं को मौका मिले वह भी ऐसे जिन्हें देश को नई ऊंचाइयां देने की क्षमता हो। इतना ही नहीं देश में वंशवाद की राजनीति खत्म हो। जिसमें नेतृत्व क्षमता होगी वह आगे आएंगे।
महिलाओं व युवतियों ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। इस कारण देश का विकास रुक गया है। देश हो या शहर हर इंसान त्रस्त है। कहीं आमजन की सुनवाईनहीं हो रही। पैसे वाले और अमीर हो रहे हैं गरीब गर्तमें जा रहा है। सरकार राजनेताओं का आमजन की ओर ध्यान नहीं है। वोट लेने के दौरान नजर आते हैं इसके बाद चिराग लेकर तलाशना पड़ता है। इस कारण देश में बदलाव नए युवाओं को आगे लाने की बात चली। इस मौके पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच के शहर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने भ्रष्टाचार व राजनेताओं की ओर से वाहवाही लूटने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडो पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम में मोदी मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनी, भंवरी देवी , पुष्पा सोनी, अनिता सोनी, इंदुबाला, सुमनलता, मनोहरदेवी साहू, दिव्या, दर्शना, मोनू साहू, राधा, निशा, नंदू कोठारी, अनिल जांगीड, सत्तू साहू व अशोक भभानी मौजूद थे।
इनका कहना है…
राजनीति अब पेशा बन गया है। युवा देशहित के लिए आगे आएंगे तभी देश का विकास होगा। भ्रष्टाचार को खत्म करना हर एक नागरिक का कर्तव्य है।
-प्रियंका सोनी
जनप्रतिनिधि मतदाताओं का ही ध्यान नहीं रख रहे। चुनावों के बाद सुनवाई करने वाला कोईनहीं है। इसी कारण देश व शहर का विकास थम गया।
-शशि मंडोरा
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे। ऐसे लोग राजनीति में आएं जो देश का विकास बिना स्वार्थके करेंगे तभी देश एक नई गति पकड़ेगा।
-निशा गर्ग
जब तक राजनेता पार्टीसे अधिक देश को महत्व नहीं देंगे देश का विकास संभव नहीं है। आज देश की बजाए हर नेता पहले अपने व परिवार की सोचते हैं।
-प्रियंका
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो