scriptपर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | plantation in beawar | Patrika News

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

locationब्यावरPublished: Jul 14, 2019 03:06:49 pm

Submitted by:

sunil jain

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशराजस्थान पत्रिका हरयालो राजस्थान कार्यक्रमएक सौ एक पौधे लगाए

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


ब्यावर. राजस्थान पत्रिका की ओर से हरयालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत रविवार को उदयपुर रोड बाइपास पर पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। भाजपा अजमेर संभाग सदस्यता अभियान संयोजक व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, शहर थाना प्रभारी रमेन्द्रसिंह व नरेंद्र मोदी विचार मंच के नगर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ साकेत नगर पुलिस चौकी में इकीस विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर किया। इसके बाद उदयपुर रोड बाइपास पर विभिन्न जगहों पर एक सौ एक पौधे लगाए गए। मंच के देहात जिलाध्यक्ष नंदू कोठारी ने बताया कि इस दौरान नीम, पीपल, जामुन, शीशम , गुलमोहर ,सरिस्का , अशोक के पौधे लगाए और मंच के पदाधिकारियों ने उनकी सारसंभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर थानाधिकारी रमेंद्र सिंह हाड़ा ने कहा कि वृक्ष खुद धूप में रहकर सबको छाया देता है, यह समता, सरसता और सद्भाव का संदेश भी देता है अत: हम सब को जीवन मे पौधारोपण के महत्व को समझना चाहिए। पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन के हर साल एक वृक्ष अवश्य लगाए। इसके साथ ही वृक्षों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आने वाली पीढ़ी के जीवन को बचाने के लिए हमें वृक्षारोपण आवश्यक करना चाहिए। नहीं तो स्थिति और चिंताजनक होती जाएगी। पौधारोपण के दौरान प्रांत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान , प्रांत उपाध्यक्ष विक्रान्त सिंह चौहान , देहात जिलाध्यक्ष नंदू कोठारी , प्रवक्ता दिलीप शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता चेतन गोयर, डूंगर सिंह रावत , सुरेश व्यास , जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा , अनिल जांगिड़ , नगर महामंत्री गौतम कुमट , महिला शाखाध्यक्ष मंजू गहलोत, महामंत्री रेखा यादव , नगर उपाध्यक्ष दलपत सिंह नरुका ,अशोक भम्भाणी , ठाकुर जोगेंद्र सिंह , रिंकू नरुका , भगवान भम्भाणी, किशन भाटिया, दौलत पारवानी, मुकेश घावरी, राकेश नरुका, हेमन्त अगनानी आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो