scriptअजगर का जोड़ा मिला, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा | Python pair found, left in safe forest area | Patrika News

अजगर का जोड़ा मिला, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा

locationब्यावरPublished: Dec 05, 2019 02:06:55 am

Submitted by:

Narendra

एक दस फीट व दूसरा अजगर करीब ११ फीट लम्बा

अजगर का जोड़ा मिला, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा

अजगर का जोड़ा मिला, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा

ब्यावर (अजमेर).

क्षेत्र के निकटवर्ती देवाता ग्राम पंचायत के ग्राम अनाकर में बुधवार को अजगर का जोड़ा नजर आया। वन विभाग की टीम ने अजगर को जोड़े को पकड़कर सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया। इनमें एक अजगर ११ फीट व दूसरा दस फीट लम्बा बताया जा रहा है।
वन विभाग के अनुसार ग्राम अनाकर में मवेशी चरा रहे कुछ ग्रामीणों को एक अजगर नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया।
इस अजगर को पकडऩे के कुछ देर बाद ही उन्हें पास ही एक और अजगर नजर आया। वन विभाग की टीम ने दोनों अजगर को पकड़ लिया। माना जा रहा है कि यह अजगर का जोड़ा था। वन विभाग की टीम ने अजगर के जोड़े को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
इस दौरान वन विभाग के अधिकारी मुकेश मीणा, रघुवीर, लखुसिंह सहित अन्य शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो