इस बीच बालिका ने शोर मचाना चाहा तो उसका मुंह भींचकर बंद कर दिया। बालिका ने पूछा कि… अंकल कहां ले जा रहे हो। बाद में युवक ने जो करतूत की। उससे मानवता शर्मसार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ब्यावर शहर के कई स्वयंसेवी संगठनों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके चलते दिनभर शहर का माहौल गर्माया रहा।
मामले की नाजुकता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप समेत कई आला पुलिस अधिकारी ब्यावर पहुंच गए। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। इससे पहले सीसीटीवी फुटेज से युवक की पहचान कर ली गई।
शहर थाना पुलिस के अनुसार पीडि़त बालिका अपने मां के साथ सो रही थी। इस दौरान युवक ने बालिका को अगवा कर झाडिय़ों की ओट में दुराचार किया। बाद में दुराचारी युवक अपने दूसरे साथी के संग मोपेड से भाग छूटा। दर्द से कराहती बालिका अपने माता-पिता के पास पहुंची। जानकारी मिलते ही पुलिस उपअधीक्षक हीरालाल सैनी, उपखंड अधिकारी जसमीतसिंह संधु अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुराचार व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज मामले की जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने देर रात मौके पर जाकर जानकारी जुटाई। इस मामले में पूछताछ करने के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आरोपित युवक इसमें नजर आ रहा है। इस दौरान ही एक मोपेड लेकर दूसरा युवक आता दिखाई दिया।
अलग-अलग टीमें गठित पुलिस ने आरोपितों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। देर रात से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने आरोपित के अलावा मोपेड लेकर आने वाले युवक की छानबीन की। हालांकि इस मामले में पुलिस ने किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी से मना किया, लेकिन आरोपित की पहचान करने की बात कही है। ऐसे में जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की संभावना है।