scriptशुद्ध का युद्ध अभियान : फेक न्यूज पर नहीं करेंगे विश्वास, सच्चाई की कसौटी पर परखेंगे | shudh ka yudh abhiyaan: beawarites will not trust on fake news | Patrika News

शुद्ध का युद्ध अभियान : फेक न्यूज पर नहीं करेंगे विश्वास, सच्चाई की कसौटी पर परखेंगे

locationब्यावरPublished: Nov 10, 2018 09:50:10 pm

Submitted by:

tarun kashyap

शुद्ध का युद्ध अभियान को लेकर लोगों लेकर दी जानकारी, लोगों ने फेक न्यूज पर विश्वास करने से पहले सच्चाई पर परखेंगे

फेक न्यूज पर नहीं करेंगे विश्वास

फेक न्यूज पर नहीं करेंगे विश्वास

ब्यावर. राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत व जनादेश यात्रा शनिवार को ब्यावर पहुंची। चांगगेट पर आयोजित कार्यक्रम में फेक न्यूज शुद्ध का युद्ध को लेकर उपस्थित लोगों से राय ली गई। फेंक न्यूज पर विश्वास करने से पहले की उसकी सच्चाई का पता करने को लेकर लोगों ने हामी भरी। फेंक न्यूज को पहचानने व उस पर विश्वास नहीं करने का संकल्प लिया। फेक न्यूज के चलते कई लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इस कारण से कई लोगों की जान चली गई तो कई लोगों के परिवार बर्बाद हो गए। जबकि हाल में फेक न्यूज सबसे बड़ी समस्या बनी है। पत्रिका फेस बुक के साथ मिलकर फेंक न्यूज के खिलाफ अिायान चला रहा है। ताकि किसी गलत सूचना पर विश्वास नहीं करे। अलग-अलग उदारणों के जरिए फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों ने एक स्वर में फेक न्यूज प विश्वास नहीं करने एवं आने वाले हर संदेश के बारे में पहले जानकारी करने एवं लोगों को इसके प्रति जागरुक करने का विश्वास दिलाया। जसराज शर्मा ने बताया कि फेक न्यूज परेशानी व कई बार विवाद का कारण बनती है। चुनाव के दौरान इस तरह की फेक न्यूज अधिक डालने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में पत्रिका की ओर से चलाया गया शुद्ध के लिए युद्ध अभियान सराहनीय व अनुकरणीय है। ताकि लोग गलत जानकारी अफवाह से बच सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो