scriptफैक्ट्री में 50 श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी, पानी के नमूने लिए | Spoiled water 50 factory labour gone sick | Patrika News

फैक्ट्री में 50 श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी, पानी के नमूने लिए

locationब्यावरPublished: May 10, 2019 12:22:53 am

Submitted by:

baljeet singh

लामाना स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला : अमृतकौर चिकित्सालय में कराया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मिली छुट्टी

Spoiled water 50 factory labour gone sick

फैक्ट्री में 50 श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी, पानी के नमूने लिए

ब्यावर. समीपवर्ती लामाना ग्राम स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में कार्यरत करीब 50 श्रमिकों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 15 श्रमिकों को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के कारण श्रमिकों को उल्टियां व शरीर में जलन होने लगी। हालांकि चिकित्सा विभाग ने पानी के नमूने लिए हैं। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
अजमेर रोड लामाना ग्राम में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार शाम को उत्तर प्रदेश निवासी मोहन, दिलीप, राजेश, संतोष, दीपू, राजेश, मनमोहन, हरीश चंद, राजा राजपूत, नारायण, दिनेश चंद सहित 50 मजदूरों ने फैक्ट्री परिसर में लगे वाटर कूलर से पानी पी लिया। इसके कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ गई।
वहीं मजदूरों को उल्टियां व शरीर में जलन होने लगी। इससे फैक्ट्री में हडक़ंप मच गया। वहीं सैकड़ों मजदूर मौके पर जमा हो गए। इसकी तुरंत सूचना चिकित्सा विभाग को दी। इस पर चिकित्सा विभाग ने फैक्ट्री पर पहुंचकर श्रमिकों का उपचार किया। वहीं 15 श्रमिकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ब्यावर के अमृत१कौर चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूचना मिलने पर अजमेर के डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रामस्वरूप, पीसांगन ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. घनश्याम मोयल की अगुवाई में चिकित्सा विभाग की टीम लामाना पहुंची। चिकित्सा दल ने घटना की जानकारी लेकर दूषित पानी के नमूने जांच के लिए लिए। साथ ही फैक्ट्री के मजदूरों को दूषित पानी का सेवन नहीं करने के निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो