scriptवैशाख का सूरज तमतमाया | temperature increases , reached 41 degree | Patrika News
ब्यावर

वैशाख का सूरज तमतमाया

गर्मी से बचाव के लिए किया जतन

ब्यावरApr 27, 2019 / 08:02 pm

tarun kashyap

वैशाख का सूरज तमतमाया

वैशाख का सूरज तमतमाया

ब्यावर. गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।दिन के समय तो लोग हाल बेहाल रहने लगे है। कूलर व एसी भी दिन के समय ज्यादा राहत नहीं दे रहे।अधिकतम तापमान चढ़ते हुए शनिवार को 41 डिग्री पर पहुंच गया। बाजार व मार्ग सूने सूने नजर आए। जानकारों के अनुसार सुबह से ही मौसम में गर्माहट रही। सुबह सवेरे का तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जैसे जैसे दिन निकला तापमान में बढोतरी होती गई। सुबह छह बजे 27 डिग्री, 9 बजे 33 डिग्री, दोपहर 12 बजे 39 डिग्री, तीन बजे 41 तथा शाम 5 बजे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद कुछ गिरावट हुई और लोगों ने राहत महसूस की। हवा में भी दिनभर गर्माहट रही। फुटपाथ पर बैठे लोगों ने गर्मी से बचने के लिए छाते व टेन्ट का सहारा लिया, वहीं वाहन चालक तेज गर्मीसे बचने के लिए स्कार्फ आदि बांधकर निकले। देर रात तक गर्मी का असर कम नहीं हुआ . गर्म हवा चलती रही.

Home / Beawar / वैशाख का सूरज तमतमाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो