scriptदेखिये क्यों बदली लोगों की दिन चर्या | why routine is changed of citizen | Patrika News
ब्यावर

देखिये क्यों बदली लोगों की दिन चर्या

शहर में पेयजल वितरण की समय सारिणी हुई प्रभावित, नसीराबाद से नियमित समय पर नहीं मिल रहा पानी, हर दिन पांच शिकायतें समय पर पानी नहीं आने की

ब्यावरMay 22, 2018 / 02:57 pm

tarun kashyap

पेयजल वितरण की समय सारिणी हुई प्रभावित

पेयजल वितरण की समय सारिणी हुई प्रभावित

ब्यावर. शहर को नसीराबाद से समय पर पानी की सप्लाई नहीं मिल पाने से पेयजल वितरण का समस सारिणी प्रभावित हुई है। समय पर पानी वितरण नहीं हो पाने से मजदूरी व अन्य काम पर जाने वाले लोग पीने का पानी ही नहीं भर पाते है। इससे उन्हें खासी परेशानी हो रही है। यहीं कारण हैकि प्रतिदिन पांच से सात शिकायतें समय पर पानी नहीं मिल पाने की आ रही है। ऑनलाइन दर्ज हो रही शिकायतों की संया बढ़ रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हर दिन पेयजल वितरण कर रहा है। इसके बावजूद सपर्क पोर्टल पर शिकायतों की संया कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज पांच से सात शिकायतें समय पर पानी नहीं आने की आ रही है। जबकि पानी मिलने के बाद ही स्थानीय स्तर पर सप्लाई दिया जाना संभव है। समय पर सप्लाई नहीं मिल पाने से अधिकांश लोगों को आठ से नौ बजे बाद सप्लाई मिल पाती है। ऐसे में काम पर जाने वाले परिवार पीने का पानी भरने से वंचित रह जाते है। इस संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना हैकि सपर्क पोर्टल पर शिकायतें समय पर पानी नहीं मिल पाने की आ रही है। जबकि नियमित तौर पर जल सप्लाई दी जा रही है। सप्लाई समय पर दिए जाने के प्रयास कर रहे है।
इसलिए हो रहे लोग परेशान
शहर में पेयजल वितरण का समय निर्धारित था। इस निर्धारित समय के करीब बीस-तीस मिनट के अंतराल में सप्लाई आ जाती थी। ऐसे में लोगों को उनके क्षेत्र में पानी सप्लाई का ध्यान रहता था। लोग पीने का पानी भर लेते थे। इस बार गर्मी शुरु होने के साथ ही नसीराबाद से मिलने वाली सप्लाई समय पर नहीं मिल पा रही है। इस कारण से शहर में पेयजल वितरण व्यवस्था का समय गड़बड़ा गया है।
इसलिए पटरी से उतरी व्यवस्था
नसीराबाद से ब्यावर के लिए पूर्व में 12 से एक बजे पप शुरु हो जाते थे। इससे सुबह पांच बजे तक स्टोरेंज टैंक भरने के बाद उच्च जलाशय तक पानी मिलना शुरु हो जाता था। इस बार गर्मी शुरु होने के साथ ही तीन से चार बजे शहर को पानी मिलना शुरु होता है। इससे जहां पहले पांच बजे सप्लाई देना शुरु हो जाती थी। अब आठ से नौ बजे तक सप्लाई शुरु हो पाती है। ऐसे में कई लोगों को दिन में सप्लाई मिलती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो