(पत्रिका ब्यूरो,पटना): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे में बढ़ते अपराध और भीड़ के हाथो अपराधियों के लगातार मार दिए जाने को लेकर पुलिस महकमे से खुश नहीं हैं। बुद्धवार को कई घंटों चली पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने हालात पर कड़े तेवर दिखाए।