scriptदुल्हे को देख चिल्ला उठी दुल्हन-यह तो नकली है,यह मेरा दूल्हा नहीं है,उसके बाद हुआ कुछ ऐसा… | villagers hit grooms and his family all over night in begusarai | Patrika News

दुल्हे को देख चिल्ला उठी दुल्हन-यह तो नकली है,यह मेरा दूल्हा नहीं है,उसके बाद हुआ कुछ ऐसा…

locationबेगूसरायPublished: Jul 17, 2018 05:42:58 pm

Submitted by:

Prateek

दुल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि शादी मुझसे ही तय हुई थी पर…

dulhan

dulhan

प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट…

(बेगूसराय): दूल्हन ने दूल्हे को देखा और चीख उठी,यह तो नकली है। यह मेरा दूल्हा नहीं है। इससे मेरी शादी नहीं हो सकती। ये किसी रोमांटिक फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि सच्चे वाकये के वाक्यांश हैं। दरअसल हुआ यूं कि यहां एक दुल्हन ने दूल्हे को देखकर यह कह दिया कि दुल्हा बदल दिया गया है मैं इससे शादी नहीं करूंगी। लड़की के इतना कहने पर घर व गांव वाले बिफर गए और उन्होंने बारातियों को बंधक बना रातभर प्रताड़ित किया। दुल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि शादी मुझसे ही तय हुई थी पर…

रात भर की पिटाई

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाने के मंजरीचक गांव में प्रमोद शर्मा के घर यूपी के गोंडा जिले से बारात आई थी। बारात की आवभगत तो जमकर हुई,पर दूल्हन ने घूंघट की ओट से जैसे ही दूल्हे को देखा तो चीख उठी। दूल्हन ने शादी से साफ इंकार करते हुए कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है।यह मेरा दूल्हा नहीं है। दूल्हे को बदल दिया गया है। मैं इससे शादी नहीं करूंगी। दूल्हन के इतना कहते ही घर व गांव वाले उग्र हो गये। बारातियों पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बारात को रात भर बंधक बनाकर खूब पीटा। बारातियों को तरह तरह की प्रताड़ना दी गयी।

 

मैं ही हूं असली दुल्हा पर हुआ यूं कि…

सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो दूल्हे समेत बारातियों को मुक्त कराया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दूल्हे रामभरत ने बताया कि मैं ही असली दूल्हा हूं। यह सब कन्फ्यूजन में हुआ है। व्हाट्सएप पर मेरे साथ भाई की तस्वीर भी भेजी गयी थी। शादी मुझसे ही तय हुई। दूल्हन से मेरी लगातार फोन पर बातें होती रही हैं अब यह सब कन्फ्यूजन में हो रहा है। बछवाड़ा थाने के प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों से आपसी बातचीत कर सुलह करने को कहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो