बेगूसराय

Video: बेगुसराय के दौरे पर निकले गिरिराज सिंह, अधिकारियों की आई आफत

Watch: (Begusarai News) बिहार के कई इलाकों में (Bihar Flood Video) अभी भी बारिश (Rain In Bihar) हो रही है। (Union Minister) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) निरीक्षण (Begusarai News) को निकले (Giriraj Singh Video), इसी बीच SDO मिले तो सिंह ने उन्हें…

बेगूसरायSep 22, 2019 / 05:21 pm

Prateek

Video: बेगुसराय के दौरे पर निकले गिरिराज सिंह, अधिकारियों की आई आफत

(बेगुसराय): बारिश इस बार बिहार (Bihar Flood) पर आफत बनकर बरसी। राज्य के ज्यादातर इलाके बाढ़ के हालात से गुजरे। अभी भी कई इलाकों में बारिश जारी हैं व नदियां उफान पर हैं। इनमें से एक बेगुसराय जिला भी है। जनता परेशानी में हैं और इस बात से बेख़बर सरकारी अधिकारी चैन से हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बेगुसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने जब राहत कार्य की स्थिति और अधिकारियों के काम के बारे में बताया तो सिंह ने मौके से ही अधिकारियों को फोन लगाना शुरू कर दिया और इसके बाद…

जनता ने बताई पीड़ा

 

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1175642902380179456?ref_src=twsrc%5Etfw

गिरिराज सिंह ने बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झमटिया से लेकर चमथा तक स्थिति का जायजा लिया। जनता ने उन्हें अपनी पीड़ा बताई।


SDO को लगाई फटकार…

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इसी बीच स्थानीय लोगों ने सरकारी अधिकारियों के काम काज के रवैये को लेकर शिकायत की। इस पर जब एक उप-विभागीय अधिकारी की मुलाकात मंत्री गिरिराज सिंह से हुई तो उन्होंने SDO को जमकर फटकार लगाई। इसी के साथ उन्होंने बिना भेदभाव के जल्द से जल्द से राहत कार्य करने के निर्देश दिए।


बेगुसराय के साथ सौतेला व्यवहार

 

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1175624283709558786?ref_src=twsrc%5Etfw

बारिश के बीच में ही सिंह निरीक्षण करते रहे। इसी बीच उन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के नीचे शरण लेकर लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्या हल करने के लिए वह सरकार से बात करेंगे। सिंह ने यह भी कहा कि चाहे मुखिया या उपमुखिया कोई भी हो जनता की परेशानी हल होनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि बेगुसराय की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

अधिकारियों को लगाए फोन…

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1175647632212946944?ref_src=twsrc%5Etfw

मंत्री जब निरीक्षण पर निकले तो सभी अधिकारी नदारद मिले। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोने कर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

बिहार की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें

Watch Video: गंगा में आया उफान, खिलौने की तरह बह गया पूरा स्कूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.