मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में नांदघाट थाना के मोहलाइन गांव के पास हुआ। जहां एक बाराती गाड़ी पलट गई। जिसमें दूल्हे सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार टाटा इंडिगो कार कल्याणपुर (अकलतरा) से रायपुर बारात लेकर जा रही थी। जिसमे दूल्हा हिमांचल यादव, गोलू यादव,गोपेश्वर यादव, नेहा यादव, संगीत यादव सहित 6 लोग सवार थे। जो कि नारायणपुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दूल्हा हिमांचल यादव, बहन कुमारी संगीता यादव एवं कार चालक गोपेश्वर साहू का निधन हो गया।