scriptबेमेतरा में ईंट भट्ठा धसकने से महिला और तीन साल के बच्चे की मौत, गर्म ईंटों में दब गए थे दोनों | A woman and child died after being buried in a brick kiln in Bemetara | Patrika News

बेमेतरा में ईंट भट्ठा धसकने से महिला और तीन साल के बच्चे की मौत, गर्म ईंटों में दब गए थे दोनों

locationबेमेतराPublished: Mar 02, 2021 12:26:20 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

बेमेतरा जिले के मारो चौकी के ग्राम पुटपुरा में धधकते ईंट भट्ठा के धसकने से एक महिला और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।

बेमेतरा में ईंट भट्ठा धसकने से महिला और तीन साल के बच्चे की मौत, गर्म ईंटों में दब गए थे दोनों

बेमेतरा में ईंट भट्ठा धसकने से महिला और तीन साल के बच्चे की मौत, गर्म ईंटों में दब गए थे दोनों

बेमेतरा. जिले के मारो चौकी के ग्राम पुटपुरा में धधकते ईंट भट्ठा के धसकने से एक महिला और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मारो चौकी से पुलिस जवान रवाना हुए लेकिन महिला और बच्चे को बचा नहीं पाए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुम्हार परिवार ने ईंटों को पकाने के लिए भट्ठा जलाया था। वहीं पास में तीन साल का बच्चा खेल रहा था अचानक उसके ऊपर कुछ गर्म ईंटे गिर गई। बच्चे को जलता हुआ देख 32 साल की मजदूर महिला उसे बचाने के लिए पहुंची तो उसके ऊपर पूरी भट्ठा ही धसक कर गिर गई। दोनों को गर्म ईंटों की चपेट में आकर झुलसने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
Read more: NSPCL प्लांट भिलाई में बड़ा हादसा, स्लैब टूटने से संप में गिरे असिस्टेंट मैनेजर की मौत, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन ….

बिलखते हुए दादा ने कहा 25 साल में पहली घटना
मारो चौकी प्रभारी सुरेश कश्यप ने बताया कि पुटपुरा का कुम्हार परिवार पिछले 25 साल से लाल ईंट बनाने का काम कर रहा है। मृतक तीन साल का बच्चा ईंट भट्ठा के संचालक का पोता था। दादा राज पाड़े ने बताया कि 25 साल से उनका परिवार ईंट बनाने का काम कर रहा है। यह पहली बार है जब इस तरह का हादसा हुआ है। मेरे सामने ही पोता गर्म ईंटों की चपेट में आकर झुलस गया और मैं कुछ नहीं कर पाया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक महिला ललिता गोड़ ईंट भट्ठा में मजदूरी करने जाती थी। वह बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी थी पर हादसे की शिकार हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं मृतकों के शव को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो